फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी के खिलाफ पूर्व-कर्मचारी ने किया दो करोड़ के मानहानि का केस, 52 हजार रुपये ना लौटाने का है आरोप

Wed, 25 Nov 2020 08:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज में अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकीं अभिनेत्री श्वेता तिवारी किसी न किसी वजह से कुछ वक्त से खबरों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब श्वेता के एक्टिंग स्कूल के एक्स कर्मचारी राजेश पांडे ने अभिनेत्री पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और उन्हे लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में श्वेता तिवारी पर उनके पति ने मानहानि का लीगल नोटिस भेजा था, तो वहीं अब उनके एक्टिंग स्कूल के एक्स कर्मचारी राजेश पांडे ने अभिनेत्री पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। साथ ही श्वेता को लीगल नोटिस भजने के साथ ही उनके ऊपर दो करोड़ रुपये के मानहानि का केस दर्ज करवाया है। श्वेता तिवारी ने मायानगरी मुंबई में ‘Shweta Tiwari’s Creative School of Acting’ नामक एक एक्टिंग स्कूल खोला था और राजेश पांडे भी इस स्कूल में एक्टिंग के टीचर थे।
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसे में आजतक से बात करते हुए उन्होंने श्वेता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। राजेश पांडे ने कहा, 'मैं श्वेता तिवारी के एक्टिंग स्कूल में साल 2012 से एक्टिंग सिखाने का काम कर रहा था लेकिन उन्होंने मेरी दिसम्बर 2018 की सैलरी नहीं दी और कभी मेरे TDS का पैसा भी जमा नहीं किया, मैंने श्वेता तिवारी के स्कूल में कई साल काम किया और बदले में मुझे क्या मिला, धोखा।'

4 of 5
Shweta Tiwari - फोटो : अमर उजाला
राजेश पांडे ने आगे कहा, 'मैं बहुत परेशान हूं क्योंकि श्वेता तिवारी ने मेरा पैसा देना तो दूर, मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया, दूसरी तरफ कोरोना के चलते मेरे पास बिलकुल भी पैसे नहीं बचे हैं और मेरा मकान मालिक भी मुझे किराए के लिए तंग कर रहा है। ऐसे में मैंने अभिनेत्री को नोटिस भिजवाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
abhinav kohli, shweta tiiwari - फोटो : social media
श्वेता तिवारी का अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन उनके पति अभिनव कोहली ने आज तक से कहा, 'ये सच है कि श्वेता तिवारी ने राजेश पांडे के 50 हजार रुपये नहीं दिए हैं, मैं उस लड़के को पर्सनली जानता भी हूं और मुझे उसके लिए बुरा भी लग रहा है, दो साल से बेचारा राजेश, श्वेता के सामने पैसों के लिए हाथ-पैर जोड़ रहा है लेकिन श्वेता तिवारी उसे उसके ही पैसे देने को तैयार नहीं है, उल्टा वो कहती है कि मेरे फेम की वजह से वो मेरे पीछे पड़ा है, अरे भाई राजेश पांडे के पास सारे प्रूफ हैं कि आपने उसके पैसे नहीं दिए हैं।'

पढ़ें: चर्चा में इमरान खान से अलग रह रहीं पत्नी अवंतिका की इंस्टाग्राम स्टोरी, लिखा- 'स्मोकिंग-ड्रिंकिंग में डूबने के बजाए..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें