फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनय छोड़ नर्स बनीं शाहरुख के साथ काम कर चुकीं ये अभिनेत्री, पता चलते ही कटरीना ने कही ये बात

Fri, 10 Apr 2020 08:53 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Katrina Kaif and Shikha Malhotra - फोटो : Instagram
वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए इस वक्त सभी एक जुट हो गए हैं। हर कोई अपने अपने स्तर पर इस मुश्किल वक्त में लोगों की सहायता कर रहा है। ऐसे में शिखा मल्होत्रा (Shikha Malhotra) काफी चर्चा में हैं। इसकी वजह उनका अभिनय छोड़ नर्स बनकर लोगों की मदद करना है। शिखा के इस नेक काम को लेकर अभिनेत्री कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : Social Media
कटरीना ने शिखा मल्होत्रा की अस्पताल की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'असली जिंदगी का हीरो।' शिखा इस वक्त बालासाहेब ठाकरे ट्रामा हॉस्पिटल मुंबई में नर्स बनकर लोगों की सेवा कर रही हैं। इस बारे में शिखा ने इंडिया टुडे वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस फैसले के पीछे की वजह बताई। 


 
विज्ञापन

3 of 5
Shikha Malhotra - फोटो : Instagram
शिखा ने कहा- 'जब मैंने पीएम मोदी को 21 दिन के लॉकडाउन का एलान करते हुए सुना तो मैं घर पर नहीं बैठ पाई। मैं मेडिकल ग्राउंड से हूं तो इस वक्त की गंभीरता को समझ सकती हूं। मैंने उसके अगले दिन से ही मुंबई के अस्पतालों में जाना शुरू कर दिया था। मुझे मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने गाइड किया और कोविड 19 के आइसोलेशन वार्ड की देखरेख के लिए रख लिया क्योंकि वहां पर नर्स की आवश्कता थी।'

4 of 5
Shikha Malhotra - फोटो : Instagram
अभिनय करने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। हालांकि अभिनय के कारण वह नर्सिंग का अभ्यास पूरा नहीं कर पाई थीं। इन हालात को देखकर शिखा ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से वांटियर नर्स के तौरपर मरीजों की सेवा करने फैसला लिया। इसके लिए शिखा ने बीएमसी से परमीशन भी ले ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shikha Malhotra - फोटो : Instagram
शिखा शाहरुख खान की 2016 में आई फिल्म 'फैन' में भी नजर आ चुकी हैं। शिखा मल्होत्रा की अस्पताल में नर्स की ड्रेस में काम करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अभिनेत्री के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है। आपको बता दें, महाराष्ट्र इस वक्त कोरोना संक्रमित लोगों से ज्यादा प्रभावित है। 

सर्जरी ने बिगाड़ दिया था सलमान की हीरोइन का चेहरा, ससुर के एक बयान की वजह से उठानी पड़ी शर्मिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें