फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी के बाद 'बदलापुर' प्रोड्यूसर ने की सीक्रेट शादी, पति के साथ पहुंचीं रवीना टंडन

Thu, 13 Dec 2018 06:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dinesh Vijan Pramita Tanwar wedding - फोटो : twitter
शादियों के मौसम में एक और सेलिब्रिटी जोड़ी ने शादी कर ली है। फेमस प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने प्रमिता तंवर से शादी रचा ली। यह शादी प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें दिनेश विजान ने परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दिनेश विजान काफी लंबे वक्त से प्रमिता को डेट कर रहे थे और आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Dinesh Vijan wedding - फोटो : Instagram
प्रमिता तंवर दुबई बेस्ड रियल स्टेट एजेंट हैं। शादी के इस खास मौके पर दिनेश नीले रंग की शेरवानी में नजर आए तो वहीं प्रमिता ने हल्का गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। इस सीक्रेट शादी में बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटी भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
raveena - फोटो : Instagram
इन सेलिब्रिटीज में रवीना टंडन पति अनिल थडानी के साथ, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन भी पहुंची थीं। आपको बता दें, दिनेश विजान कई सारी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं जिसमें लव आज कल, कॉकटेल, बदलापुर, हिंदी मीडियम शामिल है। 

4 of 5
Dinesh Vijan Pramita Tanwar wedding - फोटो : Instagram
इसके अलावा तीन और फिल्में हैं जो कि साल 2019 में रिलीज होंगी। इन फिल्मों में अर्जुन पटियाला, मेड इन चाइना और लुका छिपी शामिल है। लुका छिपी फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isha ambani kapil parul - फोटो : Instagram
आपको बता दें, महज 2 दिन के अंदर बॉलीवुड और टेलीविजन की 6 हस्तियां शादी के बंधन में बंधी। इसमें ईशा अंबानी के अलावा, कपिल शर्मा, पारुल चौहान, रघु राम, अदिति गुप्ता और अब दिनेश विजान का नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने शादी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें