रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को एक साल हो गया है। ये बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी में से एक है । दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि दीपिका पादुकोण की एक सौतन भी है । आप दीपिका की इस सौतन का नाम सुन हैरान हो सकते हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह से अपनी दोस्ती से जुड़ी खास बातें साझा कीं । उन्होंने कहा, "वह मेरे गाने सुनने के बाद मुझे लंबे-लंबे वॉइस मैसेज सेंड करते हैं और कई बार मेरे गालों पर भी किस करते हैं । हमारा कनेक्शन किसी भी चीज से प्रभावित नहीं होता है ।''
विज्ञापन
3 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
'मैंने दीपिका पादुकोण से कहा कि मैं उनकी 'सौतन' हूं । हम अक्सर एक साथ रहते हैं ।' जी हां, अर्जुन ही दीपिका की सौतन हैं । अर्जुन कपूर ने बताया कि रणवीर सिंह और उनकी दोस्ती के बीच कभी भी स्टारडम नहीं आया। यहां तक कि दीपिका और रणवीर सिंह की शादी के बाद भी हम एक-दूसरे के साथ पहले जैसे ही हैं।
4 of 5
Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
इसके अलावा अर्जुन ने कहा, 'पानीपत का ट्रेलर आने के वक्त रणवीर सिंह काफी उत्साहित थे ।' अर्जुन और रणवीर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं । अर्जुन कपूर अब अपनी फिल्म 'पानीपत' का प्रमोशन कर रहे हैं । इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया है ।
हालांकि इस फिल्म पर विवाद हो गया । फिल्म में कृति सेनन के डायलॉग पर पेशवा बाजीराव के वंशज ने आपत्ति जताई है। मामले में पेशवा बाजीराव के वंशज शादाब अली ने पानीपत के निर्माताओं को एक नोटिस भेजा है। इस नोटिस के मुताबिक, कृति सेनन का डायलॉग मस्तानी और पेशवा को बदनाम करता है।