फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: हरियाणा रवाना हुई यूपी पुलिस, जल्द हो सकती है सपना चौधरी की गिरफ्तारी!

Wed, 24 Aug 2022 06:51 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : amar ujala
हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी की मुसीबत इन दिनों बढ़ती जा रही है। डांसिंग क्वीन पर पैसे लेने के बाद कार्यक्रम में न पहुंचना और शो के पैसे वापस न लेने के मामले में अदालत में हाजिर नहीं हुई थीं। इसी वजह से उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। इस मामले में अब सपना के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। बता दें कि अभिनेत्री को गिरफ्तार करने के लिए यूपी पुलिस हरियाणा पहुंच रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

 
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ पुलिस हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी है। कहा जा रहा है कि पुलिस बहुत जल्द सपना को गिरफ्तार कर सकती है। बता दें कि लखनऊ की एससीजेएम अदालत ने अभिनेत्री के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। इस मामले की सुनवाई सोमवार को होनी थी, लेकिन इस दौरान सपना कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। इसी वजह से कोर्ट ने वारंट जारी किया था। 
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक सपना ने कोर्ट ने अब तक हाजिरी माफी की अर्जी दायर नहीं की है। बता दें कि सपना के खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज किया गया था। 13 अक्टूबर 2019 को लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना का कार्यक्रम होना था। इस कार्यक्रम के लिए 300 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट लगाया गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम के लिए टिकट खरीदे थे, लेकिन रात 10 बजे तक जब सपना चौधरी वहां नहीं पहुंचीं तो लोग हंगामा करने लगे। आयोजकों ने भी टिकट धारकों का पैसा वापस नहीं किया। 14 अक्टूबर, 2019 को आशियाना थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें