फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highest Grossing Movies: अनुराग कश्यप के GST वाले बयान पर तमाचा हैं ये हिट फिल्में, 2022 में की छप्परफाड़ कमाई

Wed, 24 Aug 2022 06:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुराग कश्यप, केजीएफ 2, भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में इन दिनों बॉयकॉट का दौर चल रहा है। हिंदी की ज्यादातर फिल्में सिनेमाघरों पर फ्लॉप ही साबित हो रही हैं। बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को मुंह की खानी पड़ रही है। हालांकि इसकी कई वजहें हैं। कुछ लोग अभिनेताओं के बयान को वहीं कुछ लोग नेपोटिज्म को इसकी मुख्य वजह मान रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने बयान दिया था कि लोग पनीर पर जीएसटी दे रहे हैं, जो लोग खाने पर टैक्स दे रहे हैं उनके पास फिल्म देखने के लिए पैसे ही नहीं हैं, इसीलिए फिल्में नहीं चल रही हैं। अब अनुराग कश्यप का बयान बहस का मुद्दा बना हुआ है। तो चलिए आज हम आपको साल 2022 की उन हिट फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो अनुराग कश्यप के बयान को झूठ साबित करती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
केजीएफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
केजीएफ 2
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1200 करोड़ और हिंदी बेल्ट में 400 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म पहले दिन से ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में आ गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आरआरआर
इसी साल रिलीज हुई जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर पैन इंडिया फिल्म आरआरआर भी सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1100 करोड़ और हिंदी बेल्ट में 274 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

4 of 6
विक्रम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम
कमल हासन की फिल्म विक्रम भी सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म के जरिए अभिनेता ने चार साल बाद पर्दे पर दमदार तरीके से वापसी की थी। इस फिल्म ने ग्लोबली 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 6
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तो उस समय आंधी सी चली थी। ये फिल्म सिनेमाघरों में सुपरहिट हुई है। महज 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी में 250 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूल भुलैया 2
भूल भुलैया 2 अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 182 करोड़ रुपये कमाए, वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने 263 करोड़ रुपये की रकम हासिल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें