फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses: बढ़ती उम्र में मां बनने के लिए इन अभिनेत्रियों ने चुना अनोखा रास्ता, जानें क्या है वैज्ञानिक तरीका

Mon, 04 Apr 2022 01:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राखी सांवत, एकता कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड हो या सिनेमा से जुड़ी कोई भी इंडस्ट्री अभिनेत्रियां सफल होने के बाद ही शादी करना चाहती हैं, जिसकी वजह से एग्स फ्रीज करवाना बहुत आम होता जा रहा है। सिनेमा जगत से जुड़ी ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपने एग्स और एम्ब्रियो फ्रीज करा चुकी हैं।ये एक ऐसा मेडिकल प्रोसीजर है जिसके चलते उनके लिए बढ़ती उम्र में मां बन बनपाना आसान होता है क्योंकि महिलाओं का एक उम्र के बाद मां बनना मुश्किल होता है। आज हमने ऐसी छह अभिनेत्रियों की लिस्ट तैयार की है, जिन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा रखे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
राखी सावंत लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rakhisawant2511
राखी सावंत 
पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी अभिनेत्री राखी सावंत रोज नए-नए बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। राखी ने खुलासा किया था कि उन्होंने मां बनने के लिए अपने एग्स को फ्रीज करवा लिया है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
सुकीर्ति कंदपाल - फोटो : social media
सुकीर्ति कंदपाल 
स्टार वन पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' से प्रसिद्ध हुई टीवी अभिनेत्री सुकीर्ति भी इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि सुकीर्ति भविष्य में कब मां बनना चाहेंगी इस बात का खुलासा उन्होंने अभी तक नहीं किया है। 

 

4 of 7
ekta kapoor - फोटो : social media
एकता कपूर 
टीवी क्वीन एकता कपूर को कौन नहीं जानता लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने कुल 36 साल उम्र में ही अपने एग्स फ्रीज करा दिए थे। हर लड़की की तरह ही एकता को भी पता था कि वह कभी न कभी मां बनेंगी ही और उन्हें इसकी वजह से परेशानी न हो इसलिए एकता ने यह कदम उठाया था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
तनीषा मुखर्जी - फोटो : social media
तनीषा मुखर्जी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल की बहन और तनुजा की बेटी तनीषा मुखर्जी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह 39 वर्ष की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने तब किया था, जब एग्स फ्रीज कराने के बाद तनीषा को बढ़ते बॉडी वेट की दिक्कत हुई थी।   

 
विज्ञापन

6 of 7
कोर्टनी कार्दशियन - फोटो : social media
कोर्टनी कर्दाशियन 
हॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर कार्दशियन सिस्टर्स  में से एक कोर्टनी भी अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी हैं। अपने रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद कार्दशियंस' के जानी जाने वाली कोर्टनी वैसे तो अब तीन बच्चों की मां हैं लेकिन उन्होंने वर्षों पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किम कार्दशियन - फोटो : Instagram
किम कार्दशियन
कार्दशियन सिस्टर्स में से सबसे लोकप्रिय किम कार्दशियन के नाम से शायद ही कोई अनजान होगा। वह अपनी बॉडी फिगर के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं और उन्होंने अपनी बहन कोर्टनी की ही तरह अपने एग्स को फ्रीज करवाया था। गौरतलब है कि इसकी सलह उन्हें डॉक्टर ने ही दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें