फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falguni Pathak: नेहा कक्कड़ के नए गाने को पहली बार सुन ऐसी थी फाल्गुनी पाठक की प्रतिक्रिया, कहा- मैं बस उल्टी…

Sun, 25 Sep 2022 11:51 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अपने गानों के लिए लोकप्रिय नेहा आए दिन दर्शकों नए-नए गाने पेश करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में नेहा का एक नया गाना रिलीज हुआ।
विज्ञापन
1 of 4
फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अपने गानों के लिए लोकप्रिय नेहा आए दिन दर्शकों नए-नए गाने पेश करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में नेहा का एक नया गाना रिलीज हुआ। 90 के दशक के मशहूर गाने मैंने पायल है छनकाई के रीमेक के सामने आने के बाद से ही नेहा लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, इस गाने के नए वर्जन को लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। लोग लगातार सोशल मीडिया पर सिंगर को उनके इस नए गाने ओ सजना के लिए ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच अब इस गाने की ओरिजिनल गायिका फाल्गुनी पाठक ने इस पर फिर से प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 4
फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़ - फोटो : Social Media

हाल ही में दिए एक नए इंटरव्यू में फाल्गुनी पाठक ने इस गाने को बर्बाद करने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गाने के नए वर्जन से इसकी मासूमियत बर्बाद हो गई है। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया कि उन्होंने पहली बार गाने का नया वर्जन सुना तो वह ‘तकरीबन उल्टी करने वाली थीं।’ एक ऑनलाइन पोर्टल से बात करते हुए फाल्गुनी ने कहा कि मुझे तीन-चार दिन पहले गाने के इस नए वर्जन के बारे में पता चला। इस सुनने पर पहली प्रतिक्रिया अच्छी नहीं थी। मैं ऐसी थी जैसे मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी।”

Weekly Wrap: राजू श्रीवास्तव का निधन और सपना चौधरी ने किया सरेंडर, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

विज्ञापन

3 of 4
नेहा कक्कड़ - फोटो : insta

उन्होंने आगे कहा कि नए गाने ने ऑरिजिनल सॉन्ग की मासूमियत को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि, “इस गाने में ऑरिजिनल सॉन्ग के वीडियो और पिक्चराइजेशन में जो मासूमियत थी, उसे पूरा बर्बाद कर दिया है। अगर आप युवा पीढ़ी के दिल तक पहुंचना चाहते हैं तो गाने की लय बदल सकते हैं, लेकिन इसे सस्ता न बनाएं। गाने की मौलिकता को न बदलें। लेकिन मुझे लगता है कि कुछ करने की जरूरत नहीं है। मेरे फैन गाने के खिलाफ लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसलिए मैं सिर्फ स्टोरीज शेयर कर रही हूं। जब फैंस मेरा समर्थन कर रहे हैं तो मैं चुप क्यों रहूं।

Box Office Report: शनिवार को फिर घटी ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई, धोखा समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा कारोबार

विज्ञापन

4 of 4
नेहा कक्कड़, धनाश्री वर्मा, प्रियांक शर्मा - फोटो : insta

गौरतलब है कि हाल ही  में नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘ओ सजना’ रिलीज हुआ है। यह गाना 90 के मशहूर गाने मैंने पायल है छनकाई का रीमेक है। म्यूजिक वीडियो में नेहा के साथ क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और एक्टर प्रियांक शर्मा भी नजर आए हैं। नए वर्जन को बॉलीवुड रीमिक्स के लिए मशहूर तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। हालांकि, इस गाने के सामने आने के बाद से ही नेहा कक्कड़ को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनका यह गाना किसी को पसंद नहीं आ रहा है।

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ को बैन करने की मांग! फाल्गुनी पाठक ने सिंगर को दिखाया आइना; यूं निकाली अपनी भड़ास

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें