फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: सिम कार्ड से कुछ इस तरह बनाई गई थी उर्फी जावेद की ड्रेस, देख चकरा जाएगा आपका सिर

Sun, 25 Sep 2022 11:49 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी आए दिन अपने आउटफिट्स के साथ नए प्रयोग कर फैंस को भी हैरान कर देती हैं। कभी उर्फी को अपने कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, तो कभी वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो जाती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद को सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहने देखा गया था, जिसे देख सभी हैरान रह गए थे। वहीं, अब उर्फी ने इस ड्रेस को कैसे बनाया गया है इसकी झलक दिखाई है।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
उर्फी जावेद को कुछ दिनों पहले सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहने देखा गया था। एक्ट्रेस ने ब्लू और येलो कलर के सिम कार्ड का इस्तेमाल करके क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट बनाई थी। इस लुक को उर्फी ने हाई हील्स और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था। उर्फी की इस ड्रेस को लोगों ने काफी पसंद किया था और ऐसे में किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि ड्रेस को सिम कार्ड से बनाया गया है। वहीं, अब उर्फी की हेयर स्टाइलिस्ट गीता ने इस ड्रेस को बनाने के दौरान के वीडियो को शेयर किया है।

Weekly Wrap: राजू श्रीवास्तव का निधन और सपना चौधरी ने किया सरेंडर, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उर्फी की ड्रेस को बनाने के लिए पहले बहुत सारे सिम कार्ड लिए गए हैं और फिर उनमें छेद करके एक साथ छल्लो की मदद से जोड़ दिया गया है। तीन वीडियो में इस ड्रेस को बनाने का पूरा प्रोसेस दिखाया गया है कि कैसे उर्फी की टीम ने मिलकर इसे तैयार किया है। वहीं, उर्फी ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
 

Dhokha Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला आर माधवन की फिल्म का जादू, दूसरे दिन की इतनी कमाई



 
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, हाल ही में उर्फी शाहरुख खान पर फिल्माए गए गाने 'दर्दे डिस्को' पर भी थिरकती नजर आई थीं। अपने इस नए लुक में उर्फी ने कपड़ों की जगह शीशे के टुकड़ों का इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं उर्फी ने अपने चेहरे को शीशे के बने हुए फेस मास्क से कवर किया हुआ है। इसी लुक को लेकर उर्फी को ट्रोल्स का भी सामना किया करना पड़ रहा है।

Heart of Stone: आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, एक्शन अवतार में दिखीं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें