फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falguni Pathak: नवरात्रि से पहले फाल्गुनी पाठक का गाना 'वासलड़ी' रिलीज, गरबा सॉन्ग लिस्ट में जरूर करें शामिल

Wed, 14 Sep 2022 05:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फाल्गुनी पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर और अक्टूबर का महीना शुरू होते ही त्योहार दस्तक देने लगते हैं। ऐसे में नवरात्रि शुरू होने में कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। नवरात्रि में गरबा हो और फाल्गुनी पाठक के गाने न हों तो गरबा का मजा अधूरा रहता है। फाल्गुनी ने नवरात्रि स्पेशल कई गाने गाए हैं, जिन्हें आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। एक बार फिर फाल्गुनी नवरात्रि स्पेशल गाना लेकर हाजिर हैं। उनका सॉन्ग 'वसालड़ी' रिलीज हो चुका है। यह एक ऐसा गाना है, जो डांडिया और गरबा प्रेमियों की मस्ती में चार चांद लगा देगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फाल्गुनी पाठक - फोटो : Social media
देशभर के लोगों को नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। ये एक ऐसा मौका है जिसमें लोग खूब डांस और गाने को लेकर जमकर लुत्फ उठाया जाता है। वहीं फाल्गुनी के गाने सुनकर लोगों के पैर थिरकने लगते हैं। उनको नवरात्रि के गानों का पर्याय भी कहा जाता है। फाल्गुनी ने इस गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे फैन्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
फाल्गुनी पाठक
विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित इस गाने के लिए शैल हांडा के साथ टीम अप किया गया है। गाने के कंपोजर शैल हैं और इसके बोल भोजक अशोक अंजाम ने लिखे हैं। इस गरबा वीडियो को जिगर सोनी और सुहराद सोनी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। जबकि इस एल्बम का निर्देशन संजय लोंधे ने किया है।
विज्ञापन

4 of 4
फाल्गुनी पाठक
गाने के बारे में फाल्गुनी पाठक कहती हैं कि वह म्यूजिक अपने फैंस के प्यार के लिए बनाती हैं। इस नवरात्रि वसालड़ी फैंस के लिए उनकी तरफ से एक उपहार है। फाल्गुनी को उम्मीद है इस गरबा फैंस उनके इस गाने को लूप में बजाएंगे और इस पर खूब सारा प्यार न्योछावर करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें