फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: मौनी रॉय ने दिखाईं ब्रह्मास्त्र की BTS फोटोज, कड़ाके की ठंड में पहाड़ों पर शूट करती दिखीं एक्ट्रेस

Wed, 14 Sep 2022 05:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
इस समय चारों तरफ अयान मुखर्जी की मच अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की धूम है। बॉक्स ऑफिस से लेकर दर्शकों के रिएक्शन्स तक सभी तरफ रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की तारीफ हो रही है। शानदार वीएफएक्स और बेहतरीन स्टार कास्ट वाली इस फिल्म में बड़े-बड़े सितारों के साथ एक ऐसी अभिनेत्री भी थीं, जो अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हम बात कर रहे हैं टीवी से निकलकर बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली मौनी रॉय की। आए दिन अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली मौनी रॉय इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में आज मौनी ने सोशल मीडिया पर 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।    
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय - फोटो : insta
टीवी की दुनिया में कईं बेहतरीन रोल कर अब बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन आज मौनी ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की बीटीएस फोटोज साझा की हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय पहाड़ों पर खड़ी नजर आ रही हैं। मौनी ने वही ड्रेस पहन रखी है, जो उन्होंने ब्रह्मास्त्र फिल्म में पहनी हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय - फोटो : insta
जहां दो तस्वीरों में मौनी अपने किरदार के हिसाब से पोज दे रही हैं, वहीं तीसरी में वह अयान के साथ शॉल ओढ़े दिखाई दे रही हैं। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि अयान मुखर्जी मौनी को शॉट समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मौनी की और अयान के कपड़े और तस्वीरों की शूटिंग लोकेशन देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक हिल स्टेशन की तस्वीरें हैं। जी हां, जो लोग यह सोच रहें थे, वह सही थे। मौनी ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मनाली, सिरसा 2019' यानी यह  तस्वीरें साल 2019 में हुए फिल्म के शूट की हैं, जो मनाली में फिल्माए गए थे।  
विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय - फोटो : Social Media
मौनी की इन तस्वीरों को भी उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ ही देर पहले अपलोड की गई इन तस्वीरों पर अभी तक 1 लाख 44 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। यह तो हुई तस्वीरों की बात, अब अगर हम फिल्म की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर हर रोज धमाका कर रही है। इस फिल्म में मौनी रॉय एक अहम किरदार में नजर आई हैं, जिसमें उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। मौनी रॉय ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा था, 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा में मेरा किरदार अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक रहा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें