मां काली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में मां काली दूसरी ऐसी देवी हैं, जिन्हें हिंदू सबसे ज्यादा पूजते हैं। एक सर्वे के मुताबिक करीब 97% हिंदुओं की ईश्वर के प्रति आस्था है। देश में हिंदुओं के बीच मां लक्ष्मी सबसे लोकप्रिय देवी हैं। यही वजह है कि करीब 28% लोग मां लक्ष्मी को अपने आराध्य देवी मानते हैं। इसके बाद देश में सबसे ज्यादा लोग मां काली को अपनी ईष्ट देवी मानते हैं। हिंदू धर्म में देवी काली को दुर्गा का ही एक रूप माना जाता है। उत्तर पूर्वी भारत खासकर बंगाल, असम, उड़ीसा, बिहार, झारखंड में देवी काली सबसे ज्यादा पूजी जाती हैं। रामकृष्ण परमहंस से लेकर विवेकानंद तक मां काली के परम भक्त माने जाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक लगभग 20 फीसदी लोगों की मां काली में आस्था है। यही वजह है कि वह देवी काली से ज्यादा लगाव महसूस करते हैं और इस तरह का अपमान देख उनकी भावनाएं आहत हो गई है।