फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव आज कल LIVE: जब हाईवे पर झगड़े कार्तिक और सारा, फिर खुद ही माने और यूं पहुंचे आगरा

Wed, 12 Feb 2020 09:42 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
ताजमहल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने एलान के वक्त से ही सुर्खियों में रही निर्देशक इम्तियाज अली की नई फिल्म लव आज कल इस साल की सबसे चर्चित प्रेम कहानी है। अमर उजाला के न्योते पर फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने मंगलवार को आगरा में ताजमहल का दीदार किया, अमर उजाला के पाठकों के साथ मुलाकातें कीं और उनके साथ ढेर सारी बातें कीं। दिल्ली से आगरा तक के सफर में भी एक कहानी चलती रही जिसका हर लम्हा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा।
विज्ञापन

2 of 10
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सुबह 10 बजे
कार्तिक और सारा को दिल्ली के होटल इम्पीरियल से अमर उजाला के कार्यक्रम के लिए साढ़े 10 बजे निकलना है। बाहर दो बड़ी बड़ी बसें लव आज कल के पोस्टरों से सजी तैयार हैं। दो ऑडी गाड़ियां आगे पीछे हो रही हैं। पांच छह एसयूवी भी काफिले के लिए तैयार हैं। तभी खबर आती है। कार्तिक दर्द से बेहाल हैं। उनके हाथ में लगी चोट उन्हें चैन नहीं लेने दे रही। कार्तिक के रिश्तेदार होटल पहुंच रहे हैं। इनमें से एक डॉक्टर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 10
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दोपहर 12 बजे
कार्तिक का मन नहीं है दिन में किसी कार्यक्रम में जाने का। मनुहार शुरू होती है। कार्तिक को समझ आता है न जाने का मतलब क्या है? उनके फैमिली डॉक्टर एक्सरे कराने के बाद आगे का फैसला करने की बात कहते हैं। अमर उजाला की टीम सक्रिय होती है। नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में कार्तिक का एक्सरे कराया जाता है। चिकित्सक बताते हैं चिंता जैसी बात नहीं है। काफिला यहां से रवाना होता है।

4 of 10
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : twitter
दोपहर 1 बजे
काफिला यमुना एक्सप्रेस हाईवे पर है। फास्टटैग जैसी कोई चीज इस हाईवे पर काम नहीं करती। हर टोल पर कैश में ही पेमेंट हो रहा है। गाड़ियों के भीतर तफ्तीश चल रही है कार्तिक को चोट लगी कैसे। पता चला दो दिन पहले एक रियलिटी शो के दौरान रणवीर सिंह बनने के चक्कर में कार्तिक काफी ऊंचाई से फर्श पर आ गिरे और दाहिना हाथ घायल कर बैठे। बीती रात भी वह दिल्ली की किसी बारात में गेटक्रैश (बिना बुलाए पहुंचे) के बाद मस्ती करते रहे और इसके चलते दर्द और बढ़ गया।
विज्ञापन

5 of 10
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दोपहर 2 बजे
आगरा जाने के रास्ते कार्तिक और सारा हाईवे की एक यूनिवर्सिटी के छात्रों से भी मिलना चाहते हैं। अंदर जाने के रास्ते में कई कई फिट के गड्ढे हैं। हर कोई गफलत में हैं। कौन सी गाड़ी कहां जानी है किसी को कुछ नहीं पता। सारा किसी तरह कार से निकलकर अपने स्टाफ के साथ भागकर एक कमरे में घुस जाती हैं। कार्तिक पीछे चल रही बस पर चढ़ जाते हैं। दो घंटे पहले दर्द से कराह रहे कार्तिक का जोश हजारों छात्रों को देख बढ़ चुका है। कार्तिक के चेहरे पर रौनक देख उनके साथ चल रहा काफिला खुश होता है।
विज्ञापन

6 of 10
Love Aaj Kal - फोटो : amar ujala mumbai
दोपहर 3 बजे
काफिला फिर हाईवे पर है। कार्तिक और सारा से सार्तिक बन चुके दोनों कलाकार अचानक बीच रास्ते रुकते हैं और अलग अलग कारों में हो जाते हैं। क्यों? शायद किसी बात पर झगड़ा हुआ है दोनों में। कार्तिक किसी फिल्म की कहानी फोन पर सुन रहे हैं शायद और अकेले होना चाहते हैं। आगरा में ताज महल कैंपस में पुलिस और प्रशासन की तैयारियां चल रही हैं। ताज खेमा में अमर उजाला माई सिटी टॉक्स – लव आज कल के विजेता और तमाम दूसरे पाठक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Love aaj Kal - फोटो : Social Media
शाम 4 बजे
सुबह हुई देरी अब कार्तिक को समझ आ रही है। वह परेशान हैं कि समय पर आगरा न पहुंचे तो ताज महल का दीदार करने से चूक जाएंगे। अमर उजाला की आगरा टीम सब कुछ समय रहते कर लेने के प्रयास में लगी हुई है। हाईवे के पास ही पुलिस की गाड़ी कार्तिक और सारा के लिए आगे की राह सुगम करने के लिए खड़ी है। कार्तिक और सारा एक साथ एक ही गाड़ी में पहुंचते हैं। सुलह हो चुकी है। सारा को समझ नहीं आता कि वह कहां पहुंच चुकी हैं। वह अब भी कार्तिक की गोद में बैठी हुई है। पुलिस देख वह संभलती हैं।

8 of 10
ताजमहल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
शाम 5 बजे
उत्तर प्रदेश पुलिस की चौकस व्यवस्था के चलते सारा और कार्तिक समय रहते ताज महल का दीदार करने पहुंच चुके हैं। सारा फिर रूमानी हो चली हैं। वह कार्तिक और ताज महल दोनों को एक साथ पाकर बेताब हैं। सब कुछ अपने मोबाइल में कैद कर लेना चाहती हैं। एक बार में जी नहीं भरता तो फिर रुकती हैं। हजारों की संख्या में लोग दोनों को देखने उमड़ रहे हैं। केंद्रीय पुलिस बल के लोग भी फोटो खिंचवाना चाहते हैं दोनों के साथ, हर तरफ अफरातफरी है।

9 of 10
माई सिटी टॉक्स में कार्तिक और सारा - फोटो : अमर उजाला
शाम 6 बजे
सारा और कार्तिक ताज खेमा पहुंचते हैं। अमर उजाला के पाठक दोनों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक पाठक की फरमाइश पर कार्तिक एक फूल लेकर सारा के सामने प्रेम का प्रस्ताव पढ़ते हैं। सारा और कार्तिक अपनी फिल्म के बारे में, अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में और अपने किरदारों के बारे में बेबाकी से बातचीत करते हैं। अमर उजाला के पाठकों के सवालों के जवाब देते हैं और सबके साथ देर तक ढेर सारी तस्वीरें खिंचाते हैं।

10 of 10
माई सिटी टॉक्स में कार्तिक और सारा - फोटो : अमर उजाला
शाम 7 बजे
पुलिस की गाड़ियां सारा और कार्तिक को आगरा शहर के बाहर तक विदा करने के लिए तैयार खड़ी हैं। दोनों गाड़ियों में सवार होते हैं। पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए आगे बढ़ती है। लेकिन, सार्तिक की सेटिंग कुछ अलग है। दोनों अपनी गाड़ियां हल्के से पीछे करवाते हैं और आगरा की गलियों में कहीं गुम हो जाते हैं। पुलिस की सायरन बजाती गाड़ी अकेले छूट जाती है।

पति से अलग होने के छह महीने बाद छलका दीया मिर्जा का दर्द, बताया कैसे बीत रही है जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next