फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: आमिर खान की फिल्म ‘मुगल’ अनिश्चितकाल के लिए टली, गुलशन कुमार की बायोपिक का बन पाना मुश्किल

विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, गुलशन कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कभी हिंदी फिल्मों में हीरो बनने आए और फिर बाद में देश की सबसे बड़ी फिल्म और म्यूजिक कंपनी स्थापित करने वाले गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मुगल’ अनिश्चितकाल के लिए टल गई है। फिल्म की पटकथा को लेकर इसके निर्देशक और टी सीरीज के बीच चलती रही अनबन के बीच फिल्म में गुलशन कुमार का किरदार करने जा रहे आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज ने फिल्म पर पूर्ण विराम लगा दिया है। आमिर खान की इस पिछली फिल्म  को भारत में रिलीज के समय से ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और इस बीच फिल्म ‘मुगल’ के निर्देशक सुभाष कपूर ने अपनी अगली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ शुरू करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
गुलशन कुमार की फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल की शुरुआत में भी टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक को लेकर फिम जगत में हलचल मची धी। तब चर्चाएं थी कि आमिर खान ने ही फिल्म ‘मुगल’ छोड़ दी है। ये फिल्म पांच साल पहले अक्षय कुमार के साथ शुरू होनी थी लेकिन बाद में फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और अक्षय के बीच कथित अनबन के बाद आमिर खान ने इस फिल्म में गुलशन कुमार का किरदार करने के लिए हामी भरी। फिल्म को लेकर आमिर की टीम का कहना था कि वह फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का काम खत्म करने के बाद फिल्म ‘मुगल’ पर काम शुरू करने वाले थे। लेकिन, इस फिल्म में पैसा लगा रही कंपनी टी सीरीज ने इसकी शूटिंग अनिश्चित काल के लिए टाल दी है।
विज्ञापन

3 of 5
गुलशन कुमार, अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गुलशन कुमार का नाम देश में संगीत क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। महंगे कैसेट्स के जमाने में सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज नाम से दिल्ली एनसीआर में अपनी फैक्ट्री लगाकर गुलशन कुमार ने शोरूम में बिकने वाले कैसेटों की बिक्री फुटपाथ तक पहुंचा दी। गुलशन कुमार ने पहले तो हिट गानों के कवर वर्जन सस्ते में बेचने शुरू किए और फिर नई फिल्मों के म्यूजिक राइट्स खरीदकर उन्हें भी लोगों तक कम दामों में पहुंचाना शुरू किया। इन कवर वर्जन के लिए गुलशन कुमार ने कॉपीराइट एक्ट के कुछ प्रावधानों का सहारा लिया और इस बारे में शुरू हुई कानूनी लड़ाई भी जीती।

4 of 5
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
ये उन दिनों की बात है जब फिल्मों के म्यूजिक राइट्स करोड़ों में बिका करते थे। इन्हीं म्यूजिक राइट्स को लेकर गुलशन कुमार की हत्या हुई और इस मामले में अंडरवर्ल्ड का हाथ सामने आया। टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार अपने पिता की  म्यूजिक मुगल बनने की ये कहानी दुनिया को सुनाना चाहते हैं। गुलशन कुमार भी खुद को म्यूजिक मुगल ही कहलाना पसंद करते थे। इस बायोपिक की पूरी पटकथा सुभाष कपूर ने ही तैयार की और वही इस फिल्म में सबसे पहले अक्षय कुमार को लेकर आए। फिल्म का पहला पोस्टर 15 मार्च 2017 को जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘मुगल’ में मुनाफे के बंटवारे को लेकर अक्षय और भूषण के बीच बात नहीं बनी और अक्षय कुमार ने फिल्म ‘मुगल’ करने से इंकार कर दिया। भूषण कुमार ने तब कहा था कि वह इस फिल्म में अक्षय कुमार से बड़े सितारे को लेकर आएंगे। और, इस फिल्म से आमिर खान का नाम इसके बाद ही चार साल पहले जुड़ा। टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक को लेकर कंपनी में कायम रहा उत्साह अब खत्म हो चुका है। इस साल और अगले साल की टी सीरीज की फिल्मों की स्लेट से अब ‘मुगल’ का नाम भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें