फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: भूमि पेडनेकर ने बताई अपनी लॉकडाउन पसंद, ये है ऑल टाइम मोस्ट फेवरिट ओटीटी लिस्ट

Mon, 11 May 2020 08:39 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री भूमि पेडनकर इन दिनों जहां अपनी मां के साथ हाइड्रोपोनिक खेती में व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी तरफ वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज भी देख रही हैं। भूमि की फिल्मों में जिस तरह से बहुरूपता नजर आती हैं वैसा ही कंटेंट भूमि देखना भी पसंद करती हैं। 'सांड की आंख', 'दम लगा के हईशा', 'पति-पत्नी और वो' और 'टॉयलेट...' जैसी फिल्मों से शोहरत बटोरी चुकी भूमि ने अमर उजाला के पाठकों के लिए अपनी पंसदीदा ओटीटी लिस्ट साझा की है। इस सूची में हिंदी से लेकर विदेशी फिल्में और सीरीज शुमार है।
विज्ञापन

2 of 11
सुपर डीलक्स - फोटो : मुंबई ब्यूरो
सुपर डीलक्स
यह एक तमिल थ्रिलर फिल्म है। जो 29 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन थियागर्जन कुमारराजा ने किया था। फिल्म में विजय सेतुपती, मिश्किन,समान्था रुथ प्रभु,फहाद फाज़िल और राम्या कृष्णन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 'सुपर डीलक्स' कुछ ऐसे विलक्षण लोगों की कहानी है जिन्हें जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म विभिन्न मसलों पर बात करती है और तमाम सवाल उठाती है। इस की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि ढेरों फिल्मकारों ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की थी। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 11
मनी हाइस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनी हाइस्ट
यह एक स्पैनिश क्राइम ड्रामा टेलीविजन श्रंखला है। इसके कुल चार सीजन मौजूद हैं जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह सीरीज मौजूदा समय में नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा लोकप्रिय सीरीज में से एक है। चार सीजन में कुल दो चोरी दिखाई गई हैं। लोगों ने पहले भी कई तरह की चोरियां फिल्मों से लेकर सीरीज में देखी थी लेकिन मनी हाइस्ट उन सभी से आगे है। इस सीरीज को पूरी दुनिया के साथ भारत में भी खूब पसंद किया गया। सीरीज के किरदार जैसे प्रोफेसर, बर्लिन भी खूब मशहूर हुए। सोशल मीडिया पर तो लोगों ने इस सीरीज में फिट हो सकने वाले भारतीयों कलाकारों को चुनना भी शुरू कर दिया है।

4 of 11
पीकी ब्लैंडर्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पीकी ब्लैंडर्स
नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह एक वेब सीरीज है जिसके पांच सीजन मौजूद है। इसके कुल 30 एपिसोड्स हैं, जिसका पहला एपिसोड 12 सितंबर 2013 में प्रसारित हुआ था।  इसके बाद साल 2014 में दूसरा सीजन आया। वहीं साल 2016 में आए तीसरे सीजन को टिम माइलेंट्स ने डायरेक्ट किया। यह एक क्लासिक क्राइम ड्रामा सीरीज है।  इसमें एक आपराधिक परिवार की कहानी है, जो एक अरबन यूथ गैंग पीकी ब्लाइंडर्स से प्रेरित है। यह गैंग 19वीं सदी के दौरान और 20वीं सदी की शुरुआत में सक्रिय था। फिल्म की कहानी फिक्शनल है जिसका सेटअप पहले विश्व युद्ध के समय में बर्मिंघम के समय का है।
विज्ञापन

5 of 11
फ्लीबैग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फ्लीबैग
यह एक ब्रिटिश कॉमेडी टेलीविजन सीरीज है। इसका लेखन और निर्माण फोबे वालर-ब्रिज द्वारा किया गया था। यह  2013 में पहली बार किए गए उनके एक महिला शो पर आधारित है, जिसने फ्रिंज फर्स्ट अवॉर्ड अपने नाम किया था। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। इसके दो सीजन मौजूद है जिनमें कुल 12 एपिसोड्स हैं। इसे गोल्डन ग्लोब 2020 का सर्वश्रेष्ठ टीवी सीरीज का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

6 of 11
पैरासाइट फिल्म का एक दृश्य - फोटो : फाइल फोटो
पैरासाइट
यह एक दक्षिण कोरियाई फिल्म है जो 31 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी। इस ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर को काफी पसंद किया गया जिसे पूरी दुनिया में शोहरत प्राप्त हुई। हॉरर जॉनर के दर्शकों की पंसदीदा फिल्मों की सूची में शुमार इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब का बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज मोशन पिक्चर का खिताब प्राप्त किया था। फिल्म का निर्देशन बोंग जून-हो ने किया था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 11
शॉपलिफ्टर्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शॉपलिफ्टर्स
यह जापानी फिल्म 2019 में घोषित हुए ऑस्कर्स में ‘एकेडमी अवॉर्ड फॉर बेस्ट फॉरेन लेंग्वेज फिल्म’ श्रेणी में नामांकित की गई थी। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में भी यह फिल्म नामित हुई थी वहीं 2018 के कान फिल्म महोत्सव में इस फिल्म ने पाम डि ओर पुरस्कार अपने नाम किया था। यह एक भावनात्मक फिल्म है जिसमें परिवार और रिश्तों की व्याख्या देखने को मिलती है। फिल्म का निर्देशन हिरोकाजू कोरिएडा ने किया था। यह फिल्म 8 जून 2018 को रिलीज हुई थी जिसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

8 of 11
लाइक फादर लाइक सन - फोटो : सोशल मीडिया
लाइक फादर लाइक सन
2013 में रिलीज हुई यह एक जापानी ड्रामा फिल्म है। इसे  हिरोकाजू ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को 2013 के कान फिल्म फेस्टिवल में पाम डीओर के लिए नामांकित किया गया था। यहां इस फिल्म को जूरी पुरस्कार प्राप्त हुआ। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने दस मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाई थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे आर्किटेक्ट के इर्द गिर्द घूमती है जो अपनी काम की व्यस्तता के चलते अपने परिवार को नजरअंदाज करता चला जाता है।  ये फिल्म भारत में गूगल मूवीज पर देखी जा सकती है।

9 of 11
तुंबाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
तुंबाड़
प्राइम वीडियो पर उपलब्ध तुंबाड़ साल 2018 की एक हिंदी थ्रिलर ड्रामा फिल्म जिसका निर्देशन राही अली बर्वे ने किया। फिल्म में सोहम शाह मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में एक परिवार हस्तर नामक राक्षस का मंदिर बनाता है, जिसे कोई नहीं पूजता है। वे उसका शापित धन पाने के लालच में विनाशकारी परिणामों का सामना करते हैं। यह फिल्म हॉरर और माइथोलॉजिकल कहानी का मिला जुला स्वरूप है। इस फिल्म को फिल्मफेयर पुरस्कारों में कुल आठ श्रेणियों में नामांकित किया गया था। जिसमें से इसे सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

10 of 11
द नेमसेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द नेमसेक
यह एक अंग्रेजी भाषा ड्रामा फिल्म है जो साल 2007 में रिलीज हुई थी। मीरा नायर निर्देशित इस फिल्म में काल पेन, इरफान खान और तब्बू  मुख्य किरदारों में है। यह फिल्म अमेरिका में 9 मार्च 2017 में रिलीज हुई थी। अमेरिकी फिल्म समीक्षकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। फिल्म में इरफान और तबू के संघर्ष को दिखाया गया है कि किस तरह वे ब्रिटिश भारत के पश्चिम बंगाल से अमेरिका शिफ्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
आवर प्लैनेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आवर प्लैनेट
प्लैनेट अर्थ, फ्रोजेन प्लैनेट और द ब्लू प्लैनेट सीरीज बहुचर्चित सीरीज बनाने वाले एलेस्टेयर फॉदरगिल व कीथ स्कोले की बनाई डॉक्यूमेंट्री आवर प्लैनट भी भूमि पेडनेकर की मस्ट वॉच लिस्ट में शामिल है। नेटफ्लिक्स की बनाई ये पहली नेचर डॉक्यूमेंट्री है और इसके सारे एपिसोड एक साथ पिछले साल पांच अप्रैल को रिलीज कर दिए गए थे। इस सीरीज की खासियत ये है कि ये दूसरी नेचर डॉक्यूमेंट्रीज की तरह बस प्रकृति पर कैमरा ही नहीं घुमाती है, बल्कि ये सीरीज देखने से आपको ये भी समझ आता है कि वातावरण में बदलाव धरती पर रहने वाली प्रजातियों पर उनके अपने ठिकानों में कैसे असर डालता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें