फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म '2.0' में ऐसा होगा रजनीकांत का लुक, लीक हुई तस्वीर

Sat, 04 Nov 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' अलगे साल रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हाल में ही फिल्म के सेट से सुपरस्टार रजनीकांत की एक फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में रजनीकांत रोबोट चिट्टी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत की ये तस्वीर फिल्म के सेट से लीक हुई है जिसे एक डांस सिक्वेंस की शूटिंग के दौरान लिया गया। इस गाने की शूटिंग हैदराबाद में हुई जिसे एमी जैक्सन और रजनीकांत पर फिल्माया गया है। कुछ दिनों पहले दोनों की एक और तस्वीर सामने आई थी, जिसमें दोनों एक साथ डांस करते नजर आ रहे थे। 

पढ़ें: 2.0 में अक्षय के खतरनाक लुक के बाद फैली खबर निकली झूठ, ये है असली सच
 
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar
इससे पहले फिल्म में अक्षय कुमार का लुक रिलीज किया गया था, जिसमें मिस्टर खिलाड़ी डरावने दिख रहे हैं। ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म '2.0' अगले साल रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 

पढ़ें: रिलीज से पहले रिकॉर्ड बना रही पद्मावती पर विवाद गरमाया, उमा भारती भी कूदीं

4 of 5
इससे पहले एक सूत्र ने खुलासा किया था कि फिल्म में अक्षय कुमार की भूमिका नेगेटिव नहीं है, बल्कि उनके कैरेक्टर को केवल क्रूर दिखाया गया है। सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार इस फिल्म में सच्चाई के लिए लड़नेवाले की भूमिका में है। 

पढ़ें: म्यूजिक लांच से पहले 2.0 का नया धमाका, नए लुक में दिखे रजनीकांत, अक्षय और एमी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इससे पहले फिल्म '2.0' में मुख्य भूमिका निभा रही एमी जैक्सन ने बताया था कि फिल्म से विलेन के हिस्सों को उसी समय हटा दिया गया था जब कमल हासन को यह रोल ऑफर किया गया। अक्षय कुमार के जुड़ने के बाद, उन सभी हिस्सों को हटा दिया गया जो नेगेटिव थे। 

पढ़ें: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर लगा रहीं आग, देखे बगैर नहीं रह पाएंगे आप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें