फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत को इस तरह याद कर रही हैं एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, शेयर किए अनदेखे वीडियो

Thu, 21 Jan 2021 02:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। सुशांत इस साल अपना 35वां जन्मदिन मनाने वाले थे। लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि वो इस दिन को मनाने के लिए अब दुनिया में नहीं हैं। सुशांत के जन्मदिन पर उनसे जुड़ा हर शख्स उन्हें याद कर रहा है। इसी बीच सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकित लोखंडे ने अभिनेता को याद करते हुए उनके अनदेखे वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अंकिता सुशांत के निधन के बाद से लगातार अभिनेता के लिए इंसाफ की मांग कर रही थीं। अब सुशांत के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अभिनेता को खास अंदाज में याद किया है। उन्होंने ये वादा किया कि वो आज पूरा दिन सुशांत के कई अनदेखे वीडियो शेयर करेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत अपने डॉगी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा है, 'मुझे नहीं पता कि मैं कैसे शुरू करूं और क्या कहूं लेकिन हां आज मैं सुशांत के कुछ पुराने वीडियोज शेयर करने वाली हूं। तुम्हारे साथ मेरी ये कुछ यादें ही हैं और मैं हमेशा तुम्हें ऐसे ही याद करुंगी। खुश, बुद्धिमान, रोमांटिक, पागल और शानदार।'
 

4 of 6
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
आगे अंकिता ने लिखा, 'स्कॉच तुम्हें हमेशा याद करता है और शायद अब वो तुम्हें और ज्यादा मिस करेगा। मैं प्रार्थना करती हूं और मुझे ये पता है कि तुम जहां हो वहां बहुत खुश हो। हैप्पी बर्थडे एसएसआर। तुम हमेशा याद आओगे।' बता दें कि इस वीडियो में सुशांत अपने पालतू डॉग स्कॉच के साथ खेल रहे हैं और अंकिता इन दोनों का मस्ती करते हुए वीडियो बना रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके अलावा अंकिता ने एक वीडियो और शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत शाहरुख खान के गाने 'तू है मेरी किरण' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अंकिता भी उनके साथ डांस करते हुए नजर आती हैं। इस वीडियो के साथ अंकिता ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो सुशांत। एसआरके का सच्चा फैन। जहां भी रहो मुस्कुराते रहो।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। यहीं से इन दोनों की दोस्ती शुरू हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों करीब छह साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। इसके बाद दोनों के बीच कुछ दूरियां आ गईं और इन दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी इस बारे में कुछ भी खुलकर बात नहीं की।

पढ़ें: मौका देखकर चौका मारने की फिराक में अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू के साथ यहां करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें