फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सड़क 2' में आलिया के किरदार को लेकर संजय दत्त का खुलासा, 27 साल बाद फिर होगी वहीं से शुरुआत

Wed, 29 Aug 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सड़क 2
पिछले कई दिनों से महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 को लेकर बाजार गरम है। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। अभी कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सड़क 2 अगले साल 15 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को भी कास्ट किया गया है। इस बीच फिल्म के एक्टर संजय दत्त ने फिल्म में आलिया के किरदार से जुड़े कुछ खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
pooja bhatt and sanjay dutt
संजय दत्त ने सड़क 2 फिल्म के बारे में कुछ खास बातें बताई हैं। संजय दत्त ने कहा- 'सड़क 2' बहुत ही इमोशनल फिल्म होगी। 'सड़क' सीक्वल के बारे में संजय दत्त ने बताया कि इसकी कहानी ऑरिजनल फिल्म की कहानी के कई साल बाद से शुरू होगी। सड़क फिल्म में संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
sadak
लेकिन सड़क 2 में मुख्य किरदार अब एक लड़की है (आलिया भट्ट) जो एक ड्रग एडिक्ट (संजय दत्त) को जिंदा रहने में मदद करेगी। इससे पहले पूजा भट्ट बता चुकी हैं कि फिल्म में डिप्रेशन के मुद्दे को उठाया गया है। फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट तैयार पर काम चल रहा है। इससे पहले पूजा भट्ट ने फिल्म पर बात करते हुए बताया था- 'सड़क' के रीमेक का आइडिया संजय दत्त ने ही दिया था। उन्होंने ने ही इस फिल्म की अगली कड़ी बनाने की पहल की थी।

4 of 5
sadak
बता दें 27 साल पहले 20 दिसंबर 1991 को संजय दत्त और पूजा दत्त की फिल्म 'सड़क' रिलीज हुई थी। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है। सड़क 2 के लिए कहा जा रहा है कि पूजा इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसका निर्देशन भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sadak
मानव तस्करी और वेश्यावृति के इर्द गिर्द बुनी यह लव स्टोरी को उस साल की दूसरी बड़ी हिट फिल्म थी और फिल्म के विलेन सदाशिव अमरापुरकर को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर भी हासिल हुआ था। इस फिल्म के गाने भी हिट हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें