फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कपूर ने RK Studio बनवाने के लिए लिया था कर्ज, अब बिकते ही अरबपति बन जाएंगे तीनों बेटे

Wed, 29 Aug 2018 02:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राज कपूर
राज कपूर ने 1948 में कर्ज लेकर आरके स्टूडियो को बनाया था जो अब बिकने जा रहा है । कपूर फैमिली ने मिलकर 70 साल पुराने इस स्टूडियो को बेचने का फैसला कर लिया है। इस स्टूडियो ने बॉलीवुड को कई सुपरस्टार और ढेरों ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं । राज कपूर के अलावा मनमोहन देसाई, प्रकाश मेहरा और ऋषिकेश मुखर्जी ने भी इस स्टूडियो में अपनी फिल्में शूट की हैं।
विज्ञापन

2 of 6
राज कपूर
आरके स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में स्थित है । रियल एस्टेट मार्केट में इसकी बोली लगने वाली है । मुंबई की बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां स्टूडियो की जमीन की कीमत 250 करोड़ रुपए लगा रही हैं। यह स्टूडियो जिस इलाके में है, वहां एक वर्ग मीटर जमीन की कीमत ढाई से तीन लाख रुपए है।
विज्ञापन

3 of 6
राज कपूर फैमिली
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, आरके स्टूडियो बिकने के बाद कपूर खानदान को भारी-भरकम रकम बनने वाली है । यह स्टूडियो जिस इलाके में है, वहां एक वर्ग मीटर जमीन की कीमत ढाई से तीन लाख रुपए है। स्टूडियो लगभग दो एकड़ में फैला हुआ है।

4 of 6
आरके स्टूडियो
कपूर खानदान के करीबियों का कहना है कि यह बोली 400 करोड़ रुपए से शुरू हो सकती है। कपूर भाइयों को इस स्टूडियो की कीमत 500 करोड़ रुपए मिल सकती है । इसकी बड़ी वजह यह है कि आरके स्टूडियो की हिस्टॉरिकल वैल्यू भी है ।
विज्ञापन

5 of 6
rk-studio
साथ ही एयरपोर्ट और बाकी जगहों से भी इसकी दूरी ज्यादा नहीं है । जो भी प्रॉफिट मिलेगा वो सभी भाई-बहन आपस में बांट लेंगे । स्टूडियो बेचने की बात को ऋषि कपूर ने कंफर्म की थी । पिछले साल 16 सितंबर को सुपर डांसर शो के दौरान इसमें आग लग गई थी हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
RK Studio - फोटो : ANI
ऋषि कपूर ने नई तकनीक के साथ इसके पुनर्निर्माण की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यावहारिक नहीं होगा। रणधीर कपूर ने कहा कि हां हमने आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है। यह अब बिक्री के लिए है। स्टूडियो बेचने के पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि ईस्टर्न मुंबई में बना ये स्टूडियो अब फिल्मकारों की पसंद नहीं रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें