फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दी 'गणतंत्र दिवस' की बधाई, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे किया ट्रोल

Thu, 15 Aug 2019 06:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Esha Gupta - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वहीं साथ ही त्योहारों और सामाजिक मुद्दों पर भी वो अपनी बात रखती हैं। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्ट्रेस ने एक बड़ी भूल कर दी जिससे वो ट्रोल हो गईं।
विज्ञापन

2 of 6
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ईशा गुप्ता ने 15 अगस्त की सुबह ट्वीट करते हुए लिखा- 'आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाए.. जय हिंद!' इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ईशा गुप्ता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

पढ़ें: ट्रोलर्स ने दी ईशा गुप्ता को कपड़े पहनने की सलाह, इस सिंगर ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद
विज्ञापन

3 of 6
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ईशा को जैसे ही अपनी गलती का अहसास हुआ उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और उनके अकाउंट से दूसरा ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। लेकिन इसके पहले ही ईशा के ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए थे। वहीं कई ऐसे मैसेज उस अकाउंट से देखने को मिले जिससे ये लगता है कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।
 

 

4 of 6
esha gupta - फोटो : social media
ईशा के पोस्ट पर यूजर्स ने कई कमेंट किए थे। एक यूजर ने लिखा- 'अभी लगता है रात की उतरी नहीं है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'इससे अच्छा तो आप विश ही नहीं करते।' एक और यूजर ने लिखा- ईशा गुप्ता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
esha Gupta - फोटो : amar ujala mumbai
वहीं कुछ यूजर्स ने आलिया भट्ट को जोड़ते हुए ईशा को ट्रोल करते हुए लिखा- हमको ज्वाइल कर लो। वहीं एक यूजर ने ड्रीम गर्ल का एक स्क्रीनशॉट लगाते हुए कहा- स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस, दोनों अलग अलग होते हैं क्या।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Esha Gupta - फोटो : instagram
ईशा के फिल्मी करियर की बात करें तो वो फिल्म जन्नत 2, रुस्तम, कमांडो 2 और बादशहो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं उनकी आखिरी रिलीज फिल्म अनुपम खेर के साथ वन डे थी। गौरतलब है कि ईशा गुप्ता 2007 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल बनीं। उसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया। 

पढ़ें: ईशा गुप्ता ने होटल मालिक पर लिखी पोस्ट- 'ऐसा महसूस किया जैसे मेरा रेप किया गया हो।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें