फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Deol: फिर सनी देओल की तारीफ करती नजर आईं ईशा, इस मामले में बताया अव्वल

Sat, 16 Sep 2023 09:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा देओल-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ईशा देओल इन दिनों लगातार खबरों में हैं। बीते दिनों उन्हें अपनी फिल्म 'एक दुआ' के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा वह अपने भाई सनी देओल के साथ रिश्तों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। गौरतलब है कि ईशा ने खासतौर से सनी की फिल्म 'गदर 2' की स्क्रीनिंग रखवाई। लंबे वक्त बाद सभी भाई-बहनों को मीडिया के सामने एक साथ देखा गया। अब इस बारे में ईशा ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल-ईशा देओल-बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा सनी और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि वह अपना सबसे कूल भाई किसे मानती हैं? इस मामले में सनी देओल ने बाजी मारी। ईशा ने कहा कि सनी देओल उनके ज्यादा कूल भाई हैं। ईशा के मुताबिक, 'वह कूल भी हैं और उनमें गर्मजोशी भी है।' ईशा से यह मजेदार सवाल रैपिड फायर राउंड के दौरान पूछा गया।
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल - फोटो : Social Media
ईशा देओल ने कहा कि मीडिया को अच्छी तरह मालूम है कि जनता को क्या पसंद आएगा और वे उसी को दिखाते हैं। वे अपना काम कर रहे हैं। मैं इसे दिल पर नहीं लेती। यह कुछ ऐसा है, जिससे मैं हमेशा से रूबरू हूं। मुझे मालूम है कि हमारे बारे में अक्सर बातें की जाती हैं। कुछ चीजे हैं जिनके बारे में हम बात कर सकते हैं, लेकिन कुछ चीजें हैं जिनके बारे में हम बात नहीं करना चाहते। फिर उनके लिए हमें कितना भी मना लिया जाए, हम बात नहीं करेंगे।
Jawan : जवान के सेट पर सीजा संग शाहरुख का ऐसा था व्यवहार, चाइल्ड आर्टिस्ट ने किया खुलासा

4 of 5
धर्मेंद्र, ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा देओल ने कहा कि हाल ही में उन्हें और सनी-बॉबी देओल को जो प्यार महसूस हुआ है, वह उनके पिता धर्मेंद्र के कारण है। उन्होंने फैंस से मिलने वाले प्यार को पिता की विरासत बताया। ईशा ने कहा, 'यह मेरे पिता से आया है। यह उनका आभामंडल है, उनका व्यक्तित्व है। हम उनकी संतान हैं, हम इसे आगे लेकर जा रहे हैं। फैंस जो प्यार उन्हें देते आए हैं, वह हमें मिल रहा है'।
IFFLA: अमेरिका में होगा ‘खुफिया’ का बिग स्क्रीन प्रीमियर, क्लोजिंग फिल्म के लिए मैचबॉक्स की इस फिल्म को मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले 'गदर 2' के दौरान सनी और बॉबी देओल के साथ वायरल हुईं तस्वीरों को लेकर ईशा देओल ने कहा था, 'हमारा परिवार प्राइवेसी पसंद करता है। हम एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं।' मालूम हो कि ईशा, अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। वहीं, धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से चार बच्चे हैं- सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल।
Hugh Jackman-Deborralee: ह्यू जैकमैन से तलाक ले रहीं डेबोरा? शादी के 27 साल बाद टूटने की कगार पर रिश्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें