फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे से लेकर आशा भोसले तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Sat, 08 Sep 2018 09:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonali bendre
बीजेपी विधायक ने दी सोनाली को श्रद्धांजलि
सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रही हैं। सोनाली अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी बीच-बीच में अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं लेकिन लगता है कि हमारे नेताओं को इसकी कोई भनक भी नहीं होती। शायद तभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम से शुक्रवार को एक बड़ी भूल हो गई और उन्होंने सोनाली बेंद्रे को श्रद्धांजलि दे डाली। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और सोनाली के फैंस ने बीजेपी विधायक की जमकर क्लास लगा दी।

पढ़ें: कैंसर से लड़ रहीं सोनाली बेंद्रे को जीते जी बीजेपी विधायक ने दी श्रद्धांजलि, फैंस ने लगाई क्लास
विज्ञापन

2 of 5
asha bhosle - फोटो : अमर उजाला
आशा भोसले का जन्मदिन आज
मशहूर गायिका आशा भोसले आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आशा ताई के नाम से मशहूर आशा भोसले ने अब तक 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने ना केवल हिंदी बल्कि अलग-अलग 20 भाषाओं में गाने गाए हैं। बचपन से ही गायकी का शौक रखने वालीं आशा ताई को उनके कई गानों के लिए पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। 

पढ़ें: प्रेग्नेंट आशा भोसले को पति ने घर से निकाल दिया था बाहर, 16 की उम्र में भागकर की थी शादी
अभी न जाओ छोड़कर...जवां मोहब्बत का अहसास कराते हैं आशा भोंसले के ये 10 गीत
विज्ञापन

3 of 5
preeti jhangiani
प्रीति झंगियानी ने दर्ज कराई शिकायत
एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के 7 साल के बेटे को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद 38 वर्षीय एक्ट्रेस और उनके पति व एक्टर प्रवीण डबास गुरुवार शाम को पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामले में शिकायत दर्ज कराई। घटना के वक्त ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय वहां मौजूद थीं।

पढ़ें: शाहरुख के साथ काम कर चुकीं इस एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत, 7 साल के बेटे को जान से मारने की धमकी 

4 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका पर भड़के सलमान
प्रियंका चोपड़ा के सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद अब एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। फिल्म को छोड़े करीब 1 महीना हो चुका है लेकिन ये मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक खामोश रहे सलमान खान ने एक अखबार से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा पर भड़क गए।

पढ़ें: प्रियंका पर फूटा सलमान का गुस्सा- '4 दिन शादी में लगते हैं, उसने 1000 बार अर्पिता को बोला था कि..' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt
ब्रेकअप पर बोलीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त आलिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने फर्स्ट ब्रेक-अप के बारे में बताया है। आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें: रणबीर के साथ रिलेशनशिप पर आलिया की चुप्पी, पहले ब्रेकअप पर खुलकर छोड़े 'ब्रह्मास्त्र'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें