फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' से लेकर विनोद खन्ना तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Sat, 06 Oct 2018 08:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha pendse
नेहा और दीपिका की दोस्ती में दरार
'बिग बॉस 12' में सुरभि और रोमिल के कैप्टन बनने के बाद तीन सदस्यों को कालकोठरी की सजा देने का फैसला किया गया। ऐसे में नेहा, श्रीसंथ और करणवीर बोहरा को कालकोठरी की सजा मिली। इस दौरान नेहा और दीपिका के बीच सोमी खान की वजह से दोस्ती में दरार आ गई। 

पढ़ें: Bigg Boss 12: घरवालों ने कैप्टन रोमिल-सुरभि की जोड़ी पर फेंकी कीचड़, बोले- घर में रहने लायक नहीं हो
विज्ञापन

2 of 5
stree
'स्त्री' ने बनाए नए रिकॉर्ड
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाई का सिलसिला जारी है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। कमाई की बात करें तो 20 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अभी तक 128 करोड़ की कमाई कर ली है। 

पढ़ें: राजकुमार राव की 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 128 करोड़ कमाई के साथ दर्ज किया ये रिकॉर्ड
 
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma
टीवी पर होगी कपिल की वापसी
कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर आ रही है। बताया जा रहा था कि डिप्रेशन के चलते उनका वजन बढ़ गया था लेकिन अब वो फिट हो गए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही टीवी पर वापसी कर सकते हैं। कपिल इन दिनों अपनी पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' के प्रमोशन में बिजी हैं।

पढ़ें: कपिल शर्मा जल्द कर सकते हैं टीवी पर वापसी, इस तस्वीर से हो गया खुलासा 

4 of 5
vinod khanna
विनोद खन्ना का जन्मदिन आज
विलेन के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले विनोद खन्ना ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन की बादशाहत को टक्कर दी थी। विनोद खन्ना का जन्म 7 अक्टूबर, 1946 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया। विनोद खन्ना को सबसे पहले सुनील दत्त ने ‘मन का मीत’ में विलेन के रूप में मौका दिया। गुलजार द्वारा निर्देशित ‘मेरे अपने’ से विनोद खन्ना को काफी लोकप्रियता मिली और यहां से उन्हें बतौर हीरो काम मिलना शुरू हो गया।

पढ़ें: स्टारडम छोड़ इस वजह से संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, टॉयलेट तक करना पड़ा था साफ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर
'एवेंजर्स' के फैंस के लिए बुरी खबर
मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'एवेंजर्स' के फैंस के लिए बुरी खबर है। अगर आप भी इस फिल्म के फैन हैं तो ये खबर सुनने के बाद आपको झटका लग सकता है। फिल्म में कैप्टेन अमेरिका के रोल में नजर आ रहे क्रिस इवांस ने कैप्टेन अमेरिका के रूप में अपना आखिरी शूट खत्म कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनका अब तक का सफर बेहद अच्छा रहा है।

 पढ़ें: एवेंजर्स सीरीज के फैंस को झटका देगी ये खबर, आखिरी बार दिखेंगे 'कैप्टेन अमेरिका'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें