vinod khanna
विनोद खन्ना एक खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। शशि कपूर के बाद वो दूसरे एक्टर थे जो संडे को काम नहीं करते थे लेकिन इसी बीच उन्हें अपनी जिंदगी में एक खालीपन सा लगा। विनोद खन्ना ने दौलत, शोहरत और आलीशान घर छोड़कर संन्यास का फैसला किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि भले ही उनके पास दौलत-शोहरत है लेकिन एक कमी से लगती है। इसी वजह से संन्यास का फैसला किया और अमेरिका में आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम चले गए।