फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी से लेकर ईशा अंबानी तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Mon, 24 Sep 2018 09:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी के साथ नस्लीय भेदभाव 
बॉलीवुड स्टार्स अक्सर देश से बाहर शूटिंग करने और छुट्टियां मनाने जाते हैं। इस दौरान उन्हें रंगभेद और नस्लीय टिप्पणी का शिकार होना पड़ जाता है। अब इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है। शिल्पा शेट्टी सिडनी से मेलबर्न की यात्रा कर रही थीं लेकिन एयरपोर्ट पर ही एक स्टाफ ने उनके साथ नस्लभेदी व्यवहार किया। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पूरी घटना के बारे में लिखा और इसके साथ ही उन्होंने एयरलाइन कंपनी को भी उनके स्टाफ के गलत व्यवहार के बारे में बताया।

पढ़ें: रिचा चड्ढा के बाद शिल्पा शेट्टी हुईं नस्लीय भेदभाव का शिकार, सोशल मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा
विज्ञापन

2 of 5
sucheta trivedi
शादी के बंधन में बंधी सुचिता त्रिवेदी 
एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी 41 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध गई हैं। सुचिता की शादी गुजरात के भावनगर में हुई जबकि हल्दी सेरेमनी की रस्म मुंबई में हुई थी। शादी की तस्वीरें सुचिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

पढ़ें: 41 की उम्र में दुल्हन बनीं ये फेमस टीवी एक्ट्रेस, पति के साथ सामने आई पहली तस्वीर
विज्ञापन

3 of 5
jhanvi kapoor
पायलट बनने जा रहीं जाह्नवी
'धड़क' के बाद जाह्नवी कपूर अपनी दूसरी फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हो गई हैं। जाह्नवी को फिल्ममेकर करन जौहर एक मेंटॉर की तरह गाइड कर रहे हैं। जाह्नवी ने करन के होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म साइन कर ली  है। इस फिल्म में जाह्नवी एक पायलट बनी नजर आएंगी। 

पढ़ें: धड़क के बाद महिला पायलट बनने जा रहीं जाह्नवी, पापा से मिलने का भी टाइम नहीं

4 of 5
इटली में ईशा अंबानी की सगाई
अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ इटली में सगाई कर ली है। 21 से 23 सितंबर तक चले सगाई के जश्न में हर छोटी सी छोटी बात का ध्यान रखा गया था। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड और कई इंटरनेशनल सेलेब्स पहुंचे। जानी मानी हस्तियां की तस्वीरें और वीडियोज फैन क्लब्स पर खूब शेयर हो रही हैं। बता दें कि ईशा अंबानी की शादी इसी साल दिसंबर में होने वाली है।  

पढ़ें:  अंबानी खानदान की बेटी ईशा की सगाई का ये है पूरा एलबम, अंदर की ये 10 तस्वीरें हैं जश्न की गवाह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg boss 12
बिग बॉस: पहले हफ्ते नहीं हुआ नॉमिनेशन 
'बिग बॉस' सीजन 12 के पहले हफ्ते में कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं हुआ। पहले हफ्ते में एक कंटेस्टेंट को बाहर होना था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस हफ्ते तीन जोड़ियों को नॉमिनेट किया गया था। रोशमी-कृति, सौरभ-शिवाशीष और सबा-सोमी में से किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना था। जब घर से किसी को बाहर करने की बारी आई तो सलमान ने सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम लिए लेकिन किसी को बेघर नहीं किया।

पढ़ें: 'बिग बॉस' में इन 2 जोड़ियों को सीजन का मिलेगा पहला स्पेशल पॉवर, क्या पलट जाएगा पूरा गेम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें