फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान की आने वाली फिल्म से लेकर सलमान तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Wed, 22 Aug 2018 08:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan Khan
इरफान के फैंस के लिए खुशखबरी
इरफान खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। इरफान इन दिनों लंदन में अपनी रेयर बीमारी का इलाज करा रहे हैं। उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि बीमारी से उबरने के बाद वो अपनी नई पारी की शुरुआत अपनी ही एक फिल्म के सीक्वल से करेंगे।

पढ़ें: लंदन से इरफान के फैंस के लिए आई खुशखबरी, जल्द भारत लौटकर शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
ट्रोल हुए सलमान खान
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को हुआ था। उनके निधन पर बॉलीवुड समेत हर क्षेत्र की हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। अब सलमान खान ने वाजपेयी के निधन के 4 दिन बाद ट्वीट कर दुख जताया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी के लिए सलमान को एक ट्वीट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
विज्ञापन

3 of 5
चिरंजीवी
चिरंजीवी का जन्मदिन आज
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी 22 अगस्त को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। चिरंजीवी की न केवल सिनेमाजगत में अच्छी पारी रही बल्कि वह एक कुशल राजनेता भी हैं। आमतौर पर किसी भी एक्टर की फिल्म सिनेमाहॉल में 20 दिन तक लगी रहती है। चिरंजीवी ऐसे पहले एक्टर हैं जिनकी फिल्म 100 दिनों से भी ज्यादा वक्त तक हैदराबाद के सिनेमाहॉल में रह चुकी है।

पढ़ें: 100 दिनों से ज्यादा सिनेमाहॉल में इस एक्टर का रहा है कब्जा, पहली 10 करोड़ी फिल्म देने का है रिकॉर्ड

4 of 5
होटल मिलन
'होटल मिलन' का ट्रेलर रिलीज 
एक्टर कुणाल रॉय कपूर की फिल्म 'होटल मिलन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए एंटी रोमियो स्क्वॉड पर यह फिल्म आधारित है। कुणाल रॉय कपूर के अलावा इस फिल्म में करिश्मा शर्मा, जिशान कादरी, जयदीप अहलावत, राजेश शर्मा और जाकिर हुसैन भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। विशाल मिश्रा निर्देशित ये फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

पढ़ें: प्यार की राह मुश्किल करने आ गया एंटी रोमियो स्क्वॉड, रिलीज हुआ 'होटल मिलन' का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kevin spacey
ऑस्कर विनिंग एक्टर को झटका
'अमेरिकन ब्यूटी' और 'सेवन' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले ऑस्कर विनिंग एक्टर केविन स्पेसी इन दिनों बुरे दौर के गुजर रहे हैं। यौन शोषण का आरोप लगने के बाद जब केविन स्पेसी की पहली फिल्म रिलीज हुए तो अमेरिका के ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान रह गए।

पढ़ें: यौन शोषण का खुलासा होते ही दर्शकों ने इस हीरो को नकारा, फिल्म का कुल कलेक्शन 9 हजार भी नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें