फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका आप्टे से लेकर प्रसून जोशी तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Sun, 16 Sep 2018 08:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Radhika Apte
राधिका ने प्रियंका की जमकर तारीफ की
प्रियंका चोपड़ा के बाद अब एक्ट्रेस राधिका आप्टे जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस दौरान राधिका ने प्रियंका की जमकर तारीफ की। राधिका ने कहा कि वो हमेशा से प्रियंका की फैन रही हैं। जिस तरह वो हॉलीवुड में एक मुकाम तक पहुंची हैं वो काबिल ए तारीफ है।

पढ़ें: सांवले रंग को लेकर ताने सुन चुकी राधिका ने प्रियंका के बारे में कहा- उन्होंने कई लड़ाइयां लड़ी
विज्ञापन

2 of 5
2.0
'2.0' के टीजर पर मीम्स की भरमार
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का टीजर रिलीज किया जा चुका है। फैंस इसकी एक झलक का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रिलीज के बाद से ही ये टीजर ट्रेंडिंग में बना हुआ है लेकिन इसके पीछे की वजह है '2.0' पर बन रहे मीम्स। लोगों ने टीजर से कुछ सीन्स निकालकर उन पर मीम्स बना दिए हैं। 

पढ़ें: अनुष्का को छोड़ अब रजनीकांत और अक्षय के पीछे पड़े सोशल मीडिया यूजर्स, 2.0 के टीजर पर बन रहे ये मीम्स
विज्ञापन

3 of 5
prasoon joshi
प्रसून जोशी का जन्मदिन आज
गीतकार प्रसून जोशी बचपन से ही कवि बनना चाहते थे। प्रसून ने ना केवल यादगार गाने बल्कि कई ऐसे एड के लिए टैग लाइन लिखी जो आसानी से आम लोगों की जुबां पर चढ़ गई। 16 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे प्रसून ने पीएम मोदी का सबसे लंबा इंटरव्यू लिया था। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

पढ़ें: इस सेलिब्रिटी को पीएम मोदी ने दिया था ढाई घंटे तक इंटरव्यू, 17 की उम्र में ही लिख दी थी पहली किताब

4 of 5
फाइल फोटो
'हाउसफुल 4' मे होगा 'बाहुबली'
कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग इन दिनों राजस्थान के जैसलमेर में चल रही है। इस बीच फिल्म के एक सीन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है जिसे जानने के बाद 'हाउसफुल 4' का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का फिल्म के लिए उत्साह और भी बढ़ जाएगा।

पढ़ें: 'हाउसफुल 4' में होगी 'बाहुबली' के सीन की भरमार, शूटिंग के दौरान हुआ ये बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
'बिग बॉस' का नया प्रोमो
टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन आज से शुरू होने वाला है। उससे पहले शो का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है। ये वीडियो 50 सेकंड का है जिसमें सलमान अपनी फिल्म के दो गानों पर बारी-बारी से नाचते नजर आ रहे हैं। निश्चित रूप से ये वीडियो फैंस के क्रेज को और बढ़ाने का काम ही करेगा।

पढ़ें: बिग बॉस 12: शो शुरू होने से पहले आया एक और प्रोमो, पूरी मस्ती में जमकर नाच रहे सलमान खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें