फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के जन्मदिन से लेकर 'बिग बॉस' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Mon, 13 Aug 2018 08:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी
श्रीदेवी का जन्मदिन आज
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में जिंदा है। 13 अगस्त को श्रीदेवी का 55वां जन्मदिन है। जिसे उनके फैंस उनकी याद में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय 13 और 14 अगस्त को श्रीदेवी की याद में उनकी 6 फिल्मों की स्क्रीनिंग कर रहा है।

पढ़ें: तेज बुखार में श्रीदेवी ने शूट किया था बॉलीवुड का हिट गाना, 13 साल में ही बन गई थीं रजनीकांत की मां
VIDEO: सेट पर श्रीदेवी और शाहरुख नहीं करते थे ज्यादा बात, एक फिल्म के बाद कभी साथ नहीं किया काम
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुई धागा
'सुई धागा' का ट्रेलर रिलीज
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' का' ट्रेलर रिलीज हो गया। यशराज बैनर की इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। 'सुई धागा' में पहली बार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म में वरुण धवन मौजी के किरदार में हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा ममता के किरदार में हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

पढ़ें: 'सब बढ़िया है' कहते हुए वरुण धवन ने सीखा अनुष्का से हुनर, 'सुई धागा' का ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार
कंटेस्टेंट के लिए अक्षय का बड़ा कदम 
रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के शो पर अक्षय कुमार और मौनी रॉय पहुंचे। शो में सभी कंटेस्टेंट की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखकर जज भी हैरान रह गए लेकिन कंटेस्टेंट प्रबदीप सिंह की परफॉर्मेंस देखकर सभी हैरान रह गए। प्रबदीप ने आंंखों पर पट्टी बांधकर एक्टर किया। बता दें कि प्रबदीप सुन और बोल नहीं सकते हैं ऐसे में केवल अपने सेंस के जरिए उनकी परफॉर्मेंस देखकर अक्षय कुमार तो इतने प्रभावित हुए कि ईनाम की घोषणा कर दी।

पढ़ें: अक्षय कुमार के एक कदम से बदल गई इस कंटेस्टेंट की किस्मत, परफॉर्मेंस देखने के बाद लिया बड़ा फैसला

4 of 5
Manoj Bajpayee
IFFM पुरस्कारों का ऐलान
'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' (IFFM) अवार्ड्स 2018 के लिए पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। आईएफएफएम के जूरी सदस्यों में सिमी ग्रेवाल, निखिल आडवाणी, सू मस्लिन, जिल बिलकॉक, एंड्रयू अनास्तासियोस और ज्यॉफ्री राइट शामिल रहे। जिन्होंने विजेताओं का चयन किया।

पढ़ें: IFFM Awards: मनोज बाजपेयी बने बेस्ट एक्टर तो रानी ने भी जीता बेहतरीन अदाकारा का अवॉर्ड

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस
'बिग बॉस 12' का पहला प्रोमो 
'बिग बॉस' सीजन 12 का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। कहा जा रहा है इस बार का सीजन अब तक के सभी सीजन से अलग होगा। प्रोमो में सलमान खान क्लास लेते हुए नजर आ रहे हैं। 16 सितंबर से 'बिग बॉस' शुरू हो जाएगा ऐसे में फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें: दमदार है Bigg Boss 12 का पहला प्रोमो, टीचर बनकर सलमान खान जोड़ियों की ले रहे हैं क्लास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें