फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन से लेकर श्रीसंथ तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Thu, 11 Oct 2018 08:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन आज
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था। अमिताभ एक ऐसे कलाकार हैं जिनका चार्म इस उम्र में भी बरकरार है। देश ही नहीं पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं। अमिताभ यूं ही इतनी ऊंचाइयों पर नहीं पहुंचे हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो भारी कर्ज में डूबे हुए थे, तभी उनके एस फैसले ने सब कुछ बदल दिया।

पढ़ें: बुरे वक्त में अमिताभ ने खुद को संभाला था ऐसे, अगर जान लेंगे आप भी तो छोड़ देंगे सबको पीछे
विज्ञापन

2 of 5
nana patekar
नाना और आलोक नाथ को नोटिस
मी टू कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न मामले में फंसे नाना पाटेकर और आलोक नाथ की मुश्किलें और बढ़ गई है। आलोक नाथ को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज और नाना पाटेकर को सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों एक्टर्स को जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।

पढ़ें: आलोक नाथ-नाना पाटेकर की मुश्किलें बढ़ी, जारी हुआ नोटिस, अब हर हाल में देना ही होगा जवाब
विज्ञापन

3 of 5
Prateik Babbar
प्रतीक बब्बर पर केस दर्ज
एक्टर प्रतीक बब्बर एक बार फिर से चर्चा में हैं। आरोप है कि उनकी कार से कथित रुप से एक स्कूटर में टक्कर लगी। जिसके बाद उनके खिलाफ गोवा पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह उस समय अपनी बहन के साथ स्कूटर से जा रहा था।

पढ़ें: गोवा पुलिस ने अभिनेता प्रतीक बब्बर के खिलाफ दर्ज किया केस

4 of 5
sreesanth
सीक्रेट रूम में भेजे गए श्रीसंथ
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में इविक्शन का वार में श्रीसंथ को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है। हफ्ते के बीच में इविक्शन होने से घर के सदस्य भी हैरान थे। ज्यादातर घरवालों ने नेहा के खेल को सबसे कमजोर बताया। वहीं, करणवीर के खिलाफ किसी ने कुछ नहीं बोला और घर के दो सदस्यों ने श्रीसंथ को खेल के अनुकूल बताया।

पढ़ें: बिग बॉस ने फिर चली बड़ी चाल, श्रीसंथ को भी बेघर कर भेजा सीक्रेट रूम, अभी एक और होगा घर से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
preity zinta
नेस वाडिया के खिलाफ केस खारिज
एक्टर प्रीति जिंटा की तरफ से बिजनेसमैन नेस वाडिया पर दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मामले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने मामले को आपस में सुलझाने का सुझाव दिया था। बता दें 13 जून 2014 को प्रीति ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर उनके साथ छेड़छाड़ करने, गालियां देने और IPL मैच के दौरान धमकी देने के आरोप लगाए थे।

पढ़ें: प्रीति जिंटा के साथ छेड़छाड़ मामले में नेस वाडिया को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें