'कसौटी जिंदगी की 2' के प्रोमो शूट की पहली फोटो आई सामने
एकता कपूर के सुपरहिट टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ के सीक्वल की तैयारियां जोरों से चल रही हैं । शो में अनुराग बासु का किरदार पार्थ समांथा निभा रहे हैं । वहीं प्रेरणा के रोल में एरिका फर्नांडिस नजर आएंगी। टीवी शो के प्रोमो शूट की फोटो सेट से लीक हो गई हैं और इन फोटोज में पार्थ समांथा का चेहरा साफ नजर आ रहा है। पार्थ प्रोमो शूट में लाल शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहने हुए हैं। ये शूट रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा था। जहां पार्थ के साथ लाल ड्रेस में एरिका भी नजर आईं।