अभिनेता बनना एक चुनौती का काम है। हर साल लाखों युवा शोहरत के सपने लिए मुंबई पहुंच जाते हैं। इनमें से कुछ एक्टिंग पढ़कर भी आते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर युवा एक्टिंग पढ़कर ही एक्टर बने, बहुत से ऐसे कलाकार भी हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाई तो इंजीनियरिंग की लेकिन बाद में दिग्गज कलाकार बन गए। इसकी शुरूआत 20 साल पहले पैन इंडिया स्टार आर माधवन ने की थी और उनकी देखादेखी कितने इंजीनियर हिंदी सिनेमा में दस्तक दे चुके हैं, आइए देखते हैं। इंजीनियरिंग डे पर ये जानना आपके लिए भी दिलचस्प जरूर रहेगा।
विज्ञापन
2 of 11
जितेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जितेंद्र कुमार
जितेंद्र कुमार को फिल्मों में कम और वेब सीरीज में काम करने के लिए बहुत जाना जाता है। डिजिटल मनोरंजन के मामले में वह सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। हालांकि, कुछ ही समय पहले वह आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और ‘पान बहार’ में मुख्य भूमिकाएं निभाते नजर आ चुके हैं। जितेंद्र ने सिविल इंजीनियरिंग की है, वह भी आईआईटी खड़गपुर से। बाद में उनका मन बदला और अभिनय शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 11
विकी कौशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विकी कौशल
विकी कौशल ने वर्ष 2009 में ही मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक की डिग्री हासिल कर ली थी। यह डिग्री उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस में ली है। वह हिंदी फिल्मों के स्टंट निर्देशक और एक्शन कोरियोग्राफर शाम कौशल के बेटे हैं। जब विकी को लगा कि इंजीनियरिंग में उनका करियर नहीं है तो उन्होंने अभिनय की ओर रुख किया। फिर वह अपनी पहली ही फिल्म 'मसान' से सबकी नजरों में चढ़ गए।
4 of 11
कृति सेनन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कृति सेनन
टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म 'हीरोपंती' से अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन भी एक बीटेक इंजीनियर हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के नोएडा के जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की है। कृति का जन्म दिल्ली में हुआ है और उनका ज्यादातर वक्त भी वहीं बीता। जब उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल कर ली, तब उन्हें लगा कि उनका सपना तो एक अभिनेत्री बनने का है। तब उन्होंने मुंबई जाने की ठानी।
विज्ञापन
5 of 11
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन
लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से मशहूर हो चुके युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन का सपना कुछ और था और करने में कुछ और लगे हुए थे। वह पढ़ाई करने के लिए मुंबई आए थे। वह चाहते थे कि मुंबई के डी वाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बायोटेक्नोलॉजी की डिग्री करें। उनका मन इंजीनियरिंग की पढ़ाई में कम और फिल्मों में ज्यादा लग रहा था। पढ़ाई के साथ साथ कार्तिक फिल्मों में भी घुसने की कोशिश कर रहे थे। उनका भाग्य अच्छा निकला जो उन्हें लव रंजन की वह फिल्म मिल गई और अब कार्तिक एक अभिनेता के रूप में ही जाने जाते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुशांत सिंह राजपूत
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में तो इस समय पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। उनकी पहचान एक अभिनेता के रूप में है लेकिन वह भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके थे। उनके बारे में तो आजकल बहुत सी खूबियां बताई जा रही हैं। सुशांत को खगोल शास्त्री बनने का भी बहुत शौक था? उन्होंने तो चांद पर भी अपनी जमीन तय कर ली थी। दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और फिल्मों में काम करने लगे।
विज्ञापन
7 of 11
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तापसी पन्नू
तापसी तो इन सब से और भी आगे बढ़ गई थीं। उन्होंने गुरु तेग बहादुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नौकरी भी शुरू कर दी। हालांकि, नौकरी करते करते ही उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जगह इंजीनियरिंग कंपनी में नहीं बल्कि फिल्मी पर्दे पर है। बस फिर क्या था? तापसी ने कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट करने शुरू किए और अब एक के बाद एक बढ़िया फिल्में दे रही हैं।
8 of 11
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनू सूद
पूरे लॉकडाउन भर देश में गरीबों की मदद करने के लिए चर्चित रहे अभिनेता सोनू सूद भी अपने शुरुआती करियर में एक इंजीनियर ही थे। वह बात अलग है कि उन्होंने नौकरी नहीं की। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से हासिल की है। फिर अचानक से उनका मन बदला और उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। आजकल फिल्मों में अलग-अलग किरदार करके लोगों का दिल जीत रहे हैं।
9 of 11
रितेश देशमुख
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रितेश देशमुख
हिंदी और मराठी फिल्मों के बेहतरीन अभिनेता रितेश देशमुख भी फिल्मों में कदम रखने से पहले इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके हैं। उनके पास आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग की डिग्री है जो कि उन्होंने मुंबई के ही कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से हासिल की है। हो सकता है कि घर पर वह अपना थोड़ा बहुत दिमाग इंजीनियरों जैसा चला लेते हों लेकिन पेशेवर तरीके से थे तो वह आजकल फिल्मों में ही सक्रिय हैं।
10 of 11
अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमीषा पटेल
अभिनेत्री अमीषा पटेल आजकल फिल्मों में बेशक दिखाई नहीं देतीं लेकिन एक समय ऐसा था जब इनका भी बहुत बड़ा नाम था। अमीषा ने भी अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से बायो जेनेटिक इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। अमीषा को फिल्मों में काम करने के ऑफर तो पहले भी आते रहे लेकिन उन्होंने अपनी शुरुआत की ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' से।
आर माधवन
अपने शानदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता आर माधवन की फिल्म '3 इडियट्स' में उनके किरदार उनके असल जीवन जैसा ही रहा। उन्होंने कोल्हापुर के राजाराम कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और महाराष्ट्र के किशन चंद चेल्लाराम कॉलेज से पब्लिक स्पीकिंग की डिग्री भी ली। छोटे पर्दे पर शोहरत हासिल करने के बाद फिल्मों में भी उन्होंने छोटे मोटे रोल किए। बतौर हीरो उनको मणिरत्न्म जैसे दिग्गज निर्देशक ने अपनी फिल्म ‘अलाईपायुथे’ में लॉन्च किया।