इमरान हाशमी
- फोटो : social media
दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए सभी को चौंका रही है। जहां एक तरफ सलमान खान और कटरीना कैफ फिल्म को मिल रहे इतने प्यार से गदगद हैं, वहीं दूसरी ओर इमरान हाशमी ने फिल्म 'टाइगर 3' में एक खलनायक की भूमिका निभाने के बारे में खुलासा किया। अभिनेता ने बताया कि किस वजह से उन्होंने इस भूमिका के लिए हां कहा। उन्होंने एएनआई को बताया कि, 'लॉकडाउन के बाद, मुझे कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा का फोन आया और उन्होंने मुझसे बोला क्या आप मनीष शर्मा के साथ कॉफी पीना पसंद करेंगे। मैं वहां पहुंचा तो मनीष ने मुझे बताया कि वह टाइगर 3 में खलनायक की भूमिका के लिए किसी को ढूंढ रहे हैं।'