बॉलीवुड में फिल्म को सुपरहिट कराने के लिए जबरदस्त कहानी के साथ साथ काम करने वाले सितारों के बीच जानदार केमेस्ट्री होना बहुत जरूरी है। कई बार ऐसा भी होता है कि फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आती है लेकिन किरदारों की बढ़िया केमेस्ट्री दर्शकों को बहुत प्रभावित कर देती है। पर्दे पर जब ये सितारे रोमांस करते हैं तो उन्हें देखकर दर्शकों के दिलों में भी प्यार उमड़ आता है। शाहरुख-काजोल, अनिल-माधुरी, रणवीर-दीपिका, वरुण-आलिया जैसी कितनी ही जोड़ियां हैं जिनकी शानदार केमेस्ट्री ने हर बार दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं जो आपको कभी भी पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन कौन से सितारे ऐसे हैं जिन्हें आप पर्दे पर कभी रोमांस करता नहीं देख पाएंगे।
इमरान हाशमी- आलिया भट्ट
बॉलीवुड के सीरियल किसर कहे जाने वाले इमरान हाशमी पर्दे पर किसी भी हसीना के साथ रोमांस कर सकते हैं, लेकिन आलिया भट्ट के साथ वो ऐसा नहीं कर सकते। दरअसल इमरान और आलिया फर्स्ट कजिन हैं। आलिया की मां और इमरान के पिता एक ही मां की औलाद हैं। ऐसे में इमरान और आलिया एक दूसरे के भाई बहन हैं और ये ही वजह है कि आलिया और इमरान कभी रोमांटिक रोल में नहीं दिखेंगे।