फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Trailer Release: राजनीति में कोई सगा नहीं, 'मैं ही केबिनेट हूं', रिलीज हुआ 'इमरजेंसी' का ट्रेलर

Mon, 06 Jan 2025 09:54 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emergency Trailer Release: 'इमरजेंसी' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें कंगना रनौत देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आईं। अनुपम खेर ने भी अपने दमदार डायलॉग से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'इमरजेंसी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें हर तरह के राजनीतिक पहलुओं को दिखाया गया है। रोंगटे खड़े कर देना वाला यह ट्रेलर हर किसी को पसंद आ रहा है। आखिरकार, फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।



Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
 कंगना रनौत अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है, जिसमें इंदिरा गांधी के किरदार में कंगना ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर अपलोड किया है, जिसका लिंक उनकी बायो प्रोफाइल में दिया गया है। कंगना रनौत ने ट्रेलर के साथ कैप्शन में लिखा, '1975, इमरजेंसी भारतीय इतिहास का एक निर्णायक अध्याय।' आगे कंगना ने देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में लिखा, 'इंदिरा-भारत की सबसे शक्तिशाली महिला। उनकी महत्वाकांक्षा ने देश को बदल दिया, लेकिन उनकी आपातकाल ने इसे अराजकता में डाल दिया।' आगे कंगना ने लिखा, 'इमरजेंसी का ट्रेलर मेरी बायो में है'

4 of 6
17 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ही दिन पहले निर्माताओं ने फिल्म इमरजेंसी का टीजर रिलीज किया था, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। मेकर्स ने टीजर रिलीज के साथ ही ट्रेलर रिलीज डेट की भी जानकारी शेयर की थी। आज ट्रेलर रिलीज के बाद भी प्रशंसक अपनी राय लगातार दे रहे हैं।
AR Rahman: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विजेता का आज है 58वां जन्मदिन, ए आर रहमान के मशहूर गानों की पूरी लिस्ट
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रशंसकों को पसंद आ रहा है इमरजेंसी में कंगना का लुक - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के प्रशंसक लगातार यूट्यूब पर ट्रेलर पर अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक्टिंग कंगना हैं और कंगना ही एक्टिंग क्वीन हैं।', एक यूजर ने लिखा, 'इमरजेंसी ग्रेंड रिलीज 17 जनवरी 2025।' एक और प्रशंसक ने लिखा, 'फिल्म की कास्टिंग बेहतरीन है।'
Shahid Kapoor: देवा स्टार शाहिद कपूर ने महिला प्रशंसक के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, नेटिजेंस ने बरसाया प्यार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म से कंगना का दमदार डायलॉग - मैं ही केबिनेट हूं - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ईर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। इसके साथ ही फिल्म में साल 1975 में लगी इमरजेंसी के दौर को दिखाया जाएगा। कंगना रनौत के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपदे, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है।
Ram Charan: RRR से दोगुना कलेक्शन करेगी गेम चेंजर, इस बॉलीवुड सुपरस्टार ने राम चरण से कही यह बात? जानें क्यों
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें