Ram Charan-Game Changer: पैन इंडिया स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी राजनितिक ड्रामा फिल्म गेम चेंजर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बहरहाल, फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज से पहले राम चरण और कियारा आडवाणी सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 18 के मंच पर गए, जहां पर बिग बॉस शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने राम चरण से फिल्म गेम चेंजर को लेकर दिल छू लेने वाली ऐसी बात कहीं कि राम भी भाईजान के फैन बन गए।
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण और कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
गेम चेंजर स्टार्स राम चरण और कियारा आडवाणी ने लोकप्रिय रियलिटी गेम शो बिग बॉस 18 में फिल्म का प्रमोशन किया। राम और कियारा ने बिग बॉस के सेट पर शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से बातचीत की और सलमान के साथ उनकी बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान सलमान ने राम से एक ऐसी बात कही जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
2 of 5
गेम चेंजर में नजर आएंगे कियारा और राम
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
बिग बॉस 18 में बातचीत के दौरान, राम चरण ने सलमान खान को बताया कि गेम चेंजर RRR के बाद 5 साल में उनकी पहली सोलो रिलीज फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम की इस बात पर सलमान ने तुरंत कहा कि भले ही उनकी सोलो रिलीज हुए 5 साल हो गए हों, लेकिन गेम चेंजर RRR के फुल-रन कलेक्शन से दोगुना कलेक्शन करेगी।
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 18 के सेट पर सलमान के साथ कियारा और राम
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बिग बॉस 18 के मंच पर सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
सलमान ने राम चरण और उनकी पत्नी उपासना का अपने घर में गर्मजोशी से स्वागत किया। सलमान के साथ राम के करीबी रिश्ते को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यह सलमान ही थे, जिन्होंने कुछ साल पहले जंजीर के साथ राम चरण की बड़ी बॉलीवुड शुरुआत के दौरान उनका मार्गदर्शन किया था।