फिल्म में कंगना ने निभाया है इंदिरा गांधी का रोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
फिल्म में कंगना रनौत भारत की पहली महिला प्रधानंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म में अनुपम खेर ने फिल्म में राजनीतिज्ञ, सिद्धांतकार और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का किरदार निभाया है। कंगना और अनुपम खेर के अलावा फिल्म इमरजेंसी में श्रेयस तलपदे, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, विशाक नायर, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन, लैरी न्यूयॉर्कर और रिचर्ड क्लेन जैसे कई कलाकार महत्वपीर्ण किरदार में नजर आएंगे।