बॉलीवुड की पंगा गर्ल अभिनेत्री कंगना रणौत अपने काम और फिल्मो से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन वह किसी न किसी पर निशाना साधती नजर आती हैं। एक बार फिर कंगना अपनी टिप्पणी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उन्होंने किसी फिल्म स्टार या कथित बॉलीवुड माफियाओं पर निशाना नहीं साधा है, बल्कि इस बार उन्होंने जनरेशन जेड पर विवादित टिप्पणी की है।