फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी वेबसीरीज से इन सितारों की किस्मत चमकाएंगी एकता कपूर, 90 के दशक की हीरोइन भी शामिल

Thu, 27 Feb 2020 03:15 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mentalhood web series trailer launch - फोटो : twitter
एकता कपूर टीवी सीरियल के साथ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं । एकता कपूर ने अब तक 'देव डीडी', 'अपहरण', 'गंदी बात', 'पंच बीट' और 'बॉस' जैसी वेब सीरीज बनाई हैं । अब उनकी वेब सीरीज मेंटलहुड आने वाली है । इसमें एकता कपूर ने करिश्मा कपूर जैसे उन सितारों को कास्ट किया है जो लाइम लाइट से दूर हो गए थे । जानते हैं अपनी इस सीरीज से एकता किन-किन सितारों की किस्मत चमकाने वाली हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Karisma Kapoor - फोटो : twitter
करिश्मा कपूर
90 के दौर में बॉलीवुड की टॉप अदाकारा रह चुकीं करिश्मा कपूर ने शादी के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया था । हालांकि शादी के बाद उनकी फिल्म 'डेंजरस इश्क' आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी । फिर वो बॉलीवुड से दूर हो गईं । अब वो एकता कपूर की वेब सीरीज में नजर आएंगी । अपनी सेकेंड इनिंग्स को लेकर करिश्मा काफी उत्साहित हैं ।
विज्ञापन

3 of 6
अभिनेता डिनो मोरिया - फोटो : अमर उजाला
डिनो मोरिया
डिनो मोरिया भी सीरीज 'मेंटलहुड' में नजर आएंगे । जो करिश्मा कपूर के साथ लीड रोल में होंगे । डिनो लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं । उनकी फिल्म 'राज' सुपरहिट हुई थी । डिनो ने अपने करियर की शुरुआत 'प्यार में कभी कभी' से की थी । ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि डीनो अपने फैंस को इस सीरीज के जरिए निराश नहीं करेंगे ।
 

4 of 6
shruti seth - फोटो : social media
श्रुति सेठ 
एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने अपने करियर की शुरुआत वीजे के तौर पर की थी । उनका सीरियल 'शरारत' घर-घर में मशहूर हुआ था । उन्होंने टीवी सीरियल के अलावा कुछ फिल्मों में भी काम किया । श्रुति अब मेंटलहुड में नजर आएंगी । इससे पहले वो कबीर खान की वेबसीरीज फॉरगोटन आर्मी में भी दिखी थीं ।
विज्ञापन

5 of 6
Sandhya Mridul - फोटो : social media
संध्या मृदुल
'पेज 3', 'रागिनी एमएमएस 2', 'द एंग्री गॉडेस' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस संध्या मृदुल टीवी सीरियल भी कर चुकी हैं । कुछ समय से वो लाइम लाइट से दूर थीं । अब वो वेबसीरीज पर फोकस कर रही हैं । एकता कपूर ने उन्हें अपनी इस सीरीज में मौका दिया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shilpa shukla - फोटो : social media
शिल्पा शुक्ला 
शिल्पा शुक्ला ने सबसे पहले फिल्म 'चक दे इंडिया' से सुर्खियां बटोरी थीं । इस फिल्म में वे भारतीय हॉकी टीम की सीनियर खिलाड़ी के तौर पर नजर आई थीं । इसके कुछ समय बाद उन्होंने फिल्म बीए पास में काम कर सबको चौंकाया था । उम्मीद है कि एकता कपूर की वेबसीरीज 'मेंटलहुड' से उनके करियर को अच्छा उछाल मिलेगा ।
 

रियलिटी शो जीतकर रातोंरात लाइमलाइट में आ गए थे पांच सितारे, अब गुमनामी की जिंदगी जीने पर 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें