फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगा 'कुली नंबर वन', एकता कपूर ने थामी फिल्म वितरण की कमान

Wed, 22 Jul 2020 03:30 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
एकता कपूर, वरुण धवन, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से देश में चली लंबी बंदी के बाद अब सिनेमाई कारोबार एक बार फिर से पटरी पर वापस लौटता हुआ नजर आ रहा है। टीवी धारावाहिकों की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है लेकिन अभी फिल्मों की शूटिंग शुरू होना बाकी है। शूटिंग जब शुरू होगी तब होती रहेगी, फिलहाल फिल्मों की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से मिली इस ताजा जानकारी के मुताबिक हिंदी सिनेमा में वरुण धवन की ब्रांड वैल्यू तेजी से नीचे गिरी है। उनकी फिल्म 'कुली नंबर वन' के वितरण अधिकार एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सिर्फ 50 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कुली नं. वन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण के पिता डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म को रिलीज करने की तारीख एक मई तय की गई थी। लेकिन, कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर बंद हो गए और यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। इसी बीच कई बड़ी, छोटी और मंझले बजट की फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने के लिए घोषित हो चुके हैं। वरुण की इस फिल्म को लेकर भी ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चाएं थी लेकिन, कुछ समय पहले खुद डेविड धवन ने ही यह तय कर दिया था कि उनकी फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।

4 of 5
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया सूत्र बताते हैं कि वरुण की इस फिल्म के वितरण अधिकार एकता कपूर ने 50 करोड़ रुपये चुकाकर खरीदे हैं। हालांकि, इन दोनों का सौदा लॉकडाउन से पहले ही हो चुका था इसलिए दोनों पक्ष इस सौदे पर एक बार फिर से गौर कर सकते हैं। इसका कारण यह है कि कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए सिनेमाघरों के खुलने के बाद स्थिति को सामान्य होने में अभी वक्त लग सकता है। फिल्म के निर्माताओं ने अब इसको रिलीज करने की तारीख अगले साल एक जनवरी तय की है। उनका मानना है कि नए साल के मौके पर यह कॉमेडी फिल्म पूरे परिवार का मनोरंजन करने के लिए सही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म- कुली नं. 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि यह फिल्म वर्ष 1995 में आई गोविंदा, करिश्मा कपूर, कादर खान और सदाशिव अमरापुरकर की इसी नाम से फिल्म 'कुली नंबर वन' का रीमेक है। इस सुपरहिट फिल्म को भी डेविड धवन ने ही निर्देशित किया था। अब इस नई फिल्म में वरुण धवन के साथ युवा अभिनेत्री सारा अली खान, परेश रावल, राजपाल यादव और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें