फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ek Villian Returns Trailer: हीरो-हीरोइन नहीं अब बारी खलनायक की, इस दिन रिलीज होगा 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर

Wed, 29 Jun 2022 09:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों भले ही पेरिस में अपनी छुट्टियों के मजे ले रहे हों, लेकिन वह अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। कुछ दिन पहले इस फिल्म को लेकर अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम का पोस्टर जारी करके उनका खतरनाक लुक शेयर किया गया था। अब तारा सुतारिया के लुक से भी पर्दा उठ गया है। खुद तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर ने एक विलेन रिटर्न्स का पोस्टर अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 4
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
इसका पोस्टर तारा सुतारिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसमें उनका इंटेंस और ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। तारा सुतारिया ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ये हीरो या हिरोइन नहीं, बल्कि एक विलेन के बारे में है। एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर कल रिलीज होगा। विलेनटाइन डे 29 जुलाई 2022  को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
फिल्म-एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला आर्काइव
वहीं अर्जुन कपूर ने भी तारा सुतारिया के लुक वाले दो पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। पहले में उन्होंने लिखा- हीरो या हीरोइन का तो पता नहीं, पर एक विलेन जरूर है इस कहानी में। वहीं दूसरे पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा- हीरो-हिरोइन का जमाना गया, अब बारी है विलेन की। पोस्टर पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। उन्होंने एक तस्वीर और शेयर की थी, जिसमें अभिनेता विलेन वाले मास्क के साथ पेरिस की सड़कों पर घूम रहे थे।

विज्ञापन

4 of 4
जॉन अब्राहम-अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेलर के रिलीज होने से पहले अर्जुन कपूर पेरिस से अपनी फिल्म के प्रचार में जुटे हुए हैं। तस्वीरों में अर्जुन काले रंग का ब्लेजर और मैचिंग पैंट पहने हैं। हाथ में वह पीले रंग का विलेन वाला मास्क लिए हैं और पेरिस की सड़कों पर पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें