सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर अक्सर बहस छिड़ी रहती है। भले ही लोग भाई-भतीजावाद को पसंद करें या न करें लेकिन यह केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में है। हालांकि अगर बॉलीवुड की बात की जाए तो इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार किड्स भी मौजूद हैं जो अपने माता-पिता की तरह खुद को एक्टिंग की दुनिया से अलग रखते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड के उन मशहूर हस्तियों के बेटे-बेटियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अब तक एक्टिंग से दूरी बनाकर रखी है।