फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सलमान की फिल्म 'रेस 3' की न हो जाए 'टयूबलाइट' जैसी हालत, ट्रेलर में सबूत हैं ये 8 खामियां

Thu, 17 May 2018 02:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
इन दिनों सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' काफी सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन भी मिले हैं। कुछ यूजर्स ने फिल्म के ट्रेलर को सलमान खान के होने की वजह से पसंद किया तो कुछ ने 'रेस' सीरीज की तीसरी फिल्म होने के कारण पसंद किया।

वहीं कुछ का मानना है कि 'रेस 3' का ट्रेलर रेस सीरीज की फिल्म का ट्रेलर नहीं बल्कि सलमान खान की 'एक और' फिल्म जैसा है। इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि सलमान खान की 'रेस 3' ने आखिर ऐसा क्या है जिसके कारण रेस सीरीज के दर्शक निराश हो गए हैं और फिल्म को लेकर भद्दे कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
सलमान खान की बाकी फिल्मों की तरह

'रेस 3' का ट्रेलर देखकर फिल्म में कुछ भी नया नजर नहीं आ रहा है। यह फिल्म भी सलमान खान की अन्य फिल्म ही तरह लग रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 9
टोटल एक्शन कोई थ्रिल नहीं

'रेस 3' के ट्रेलर में फैमिली शब्द का ज्यादा प्रयोग किया गया है, लेकिन ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में एक्शन के अलावा और कुछ भी नहीं है।

4 of 9
अनिल कपूर की कॉमेडी एक्टिंग

'रेस 3' के ट्रेलर को देखकर साफ पता चलता है कि फिल्म में अनिल कपूर एकदम गंभीर रोल में नजर आएंगे। इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर एक डायलॉग्स के द्वारा कर भी देते हैं। जबकि 'रेस' और 'रेस 2' में अनिल कपूर की कॉमेडी एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन

5 of 9
ट्रेलर में कोई थ्रिलर नहीं

'रेस' सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर के लिए जानी जाती है, लेकिन सलमान खान की इस फिल्म में कोई भी थ्रिलर नजर नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन

6 of 9
सैफ अली खान गायब

एक्टर सैफ अली खान को 'रेस' सीरीज का मुख्य हीरो कहा जाता है, लेकिन 'रेस 3' में मुख्य हीरो सलमान खान बन गए हैं। पता हो कि 'रेस' और 'रेस 2' में सैफ मुख्य भूमिका में थे, लेकिन 'रेस 3' में सैफ की झलक भर देेखने को मिलेगी। यानी वह इस फिल्म में चंद देर के लिए नजर आएंगे। 
विज्ञापन

7 of 9
जैकलीन फर्नांडीज और सलमान खान की जोड़ी

फिल्म 'किक' के बाद 'रेस  3' में भी जैकलीन फर्नांडीज और सलमान खान की जोड़ी नजर आ रही है। ट्रेलर में इन दोनों को साथ देखने के बाद 'रेस 3' फिल्म किक देखने का भी एहसास करा रही है। 

8 of 9
नई स्टार कास्ट

'रेस 3' में अनिल कपूर को छोड़ दें तो पूरी स्टार कास्ट नई है। हालांकि जैकलीन फर्नांडीज 'रेस 2' में नजर आई थी, लेकिन इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने नकार दिया था। इसके अलावा 'रेस 3' में पूरी स्टार कास्ट नई है। 
विज्ञापन

9 of 9
डायरेक्टर बदलना

पता हो कि 'रेस' और 'रेस 2' को डायरेक्टर अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था। अब्बास मस्तान को सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है, लेकिन 'रेस 3' का निर्देशन डांसर रेमो डिसूजा कर रहे हैं, इसलिए फिल्म की कहानी पर बड़ा बदलाव होना संभव है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें