फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्टार कपल ने शेयर की हनीमून की एक खास फोटो, दुबई की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Thu, 17 May 2018 02:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर हिमेश रेशमिया ने 11 मई 2018 को अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर के साथ शादी कर ली। वहीं दोनों दुबई में हनीमून मनाने भी पहुंचे। हालांकि दोनों अब अपने हनीमून से लोट आए हैं लेकिन हिमेश ने अपने हनीमून की एक खास फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीर अपने आप में बहुत स्पेशल है। इंटरनेट पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। आखिर क्या है माजरा... 
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया ने अपने हनीमून की एक खास तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है-  Work out mode in holiday mood! Cheers & have a great day to all! Love you.' 
 
 
विज्ञापन

3 of 4
बाद में हिमेश ने सोनिया संग एक और खूबसूरत तस्वीर शेयर की। आपको बता दें कि दोनों पिछले कई सालों से लिव इन में रह रहे थे। खबर है कि सोनिया शादी के बाद अब अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह सकती हैं। सोनिया अब इंडस्ट्री से दूर अपनी नई शादीशुदा जिंदगी और फैमिली लाइफ को इंज्वॉय करना चाहती हैं।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
वहीं हिमेश रेशमिया कल देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी नई दुल्हन सोनिया कपूर के साथ नजर आए। सूत्रों की मानें तो दोनों ही शादी के बाद हनीमून के बहाने कुछ जरूरी खरीदारी करने के लिए दुबई गए थे और अब वह मुंबई लौट आए हैं। दोनों तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि जनवरी 2017 में हिमेश और उनकी पहली पत्नी कोमल का तलाक हो गया था और अब हिमेश, सोनिया से शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें