फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने लुटाया फैंस पर प्यार, बालकनी में आकर किया ईद का सलाम

Sat, 22 Apr 2023 04:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
आज देशभर में ईद की धूम है। बॉलीवुड में भी इस खास मौके पर खूब रौनक बिखरी हुई है। एक तरफ सलमान खान ने आमिर खान संग फोटो शेयर कर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी तो अब शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों पर प्यार लुटाया है। हर बार की तरह किंग खान ने मन्नत की बालकनी से फैंस का शुक्रिया अदा किया है और उन्हें ईद के त्योहार की मुबारकबाद दी है। 
Wamiqa Gabbi: 'बाबूजी भोले भाले' के लिए वामिका ने की विशेष तैयारी, इन एक्ट्रेस से ली प्रेरणा
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान हर ईद पर अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को बधाई देते हैं। एक्टर के प्रशंसकों को भी इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार रहता है और अपने चेहेते स्टार के दीदार के लिए घंटों पहले मन्नत के बाहर आकर इंताजर शुरू कर देते हैं। इस बार भी शाहरुख खान ने फैंस को निराश नहीं किया और हर बार की तरह अपने घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। इसमें शाहरुख खान मन्नत से फैंस को सलाम करते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे की खुशी देखते बन रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मन्नत के बाहर फैंस की तगड़ी भीड़ है।  

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान के लिए यूं भी यह ईद बेहद खास है। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर चांदी कूटी है। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने दमदार अंदाज में कमबैक किया। शाहरुख यह बात बखूबी जानते हैं कि फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। तभी तो वह भी हर ईद पर फैंस को इस खास अंदाज में विश करते हैं।
Balika Vadhu: डॉ. कृति ने निरस्त कराया 49वां बाल विवाह, अक्षय तृतीया से पहले आए फैसले को सुनकर उछल पड़ी सुहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी तस्वीरें शेयर की हैं और ईद पर फैंस से मुलाकात की खुशी जाहिर की है। शाहरुख खान ने अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, 'त्योहार के इस खास दिन पर आप सभी को देखकर बेहद खुशी हुई! आइए प्यार बांटें... और हम सब पर ऊपर वाले की कृपा बनी रहे... ईद मुबारक।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें