फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनिए ईद के मौके पर ये 10 बेहतरीन गानें और जी भरकर बांटिए हर छोटे बड़े को ईदी

Mon, 25 May 2020 09:18 AM IST
anand anand रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
ईद पर गाने - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
त्योहार चाहे कोई भी हो, हिंदी सिनेमा हमेशा हर धर्म के साथ रहा है। चाहे होली हो, ईद हो, दिवाली हो, मोहर्रम हो, क्रिसमस हो या लोहड़ी हो। हिंदी सिनेमा में हर किसी के स्वाद के गीत समय-समय पर आते रहे हैं। ईद के मुबारक अवसर पर जब शाम को चांद का दीदार होगा तो वह भला कैसे बिना संगीत के हो सकता है? इसलिए, आज हम आपके लिए लाए हैं हिंदी सिनेमा से चुन-चुन कर कुछ ऐसे जोश भरे ईद के गीत जो आपको अल्लाह की इबादत के साथ थिरकने पर भी मजबूर करेंगे। आइए एक बार दीदार करते हैं इस चित्रहार वाली गीतमाला का।
विज्ञापन

2 of 11
आज की पार्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गीत : आज की पार्टी
फिल्म : बजरंगी भाईजान (2015)

हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान तो हमेशा अपने प्रशंसकों को ईद पर एक फिल्म रिलीज करके खुश कर देते हैं। बेड़ा गर्क हो इस कोरोना वायरस का जिसने इस बार सभी त्योहारों को फीका कर दिया है। आपके चहेते 'बजरंगी भाईजान' उर्फ सलमान खान की आज आपको कोई नई फिल्म तो देखने नहीं मिलेगी। लेकिन, वर्ष 2015 में आई इस फिल्म के इस शानदार गीत के साथ आप इस ईद के त्यौहार का आनंद जरूर ले सकते हैं। ईद के इस अवसर पर कैसा रहे जब आपसे कोई बोले 'आज की पार्टी मेरी तरफ से'।

विज्ञापन

3 of 11
अफगान जलेबी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गीत : अफगान जलेबी
फिल्म : फैंटम (2015)

जब कानों में आवाज पड़े अफगान जलेबी की  तो लोगों के दिलों में घंटियां कैसे ना बजें और पैर जमीन पर कैसे टिकें? सूफी गायक असरार का गाया यह गीत ईद के इस मौके पर अपनी माशूका की भी याद दिलाएगा। वैसे तो ईद जैसे माहौल में कोई निराश रह नहीं सकता और किसी के चेहरे पर उदासी छा नहीं सकती। लेकिन, अगर बदकिस्मती से किसी के साथ ऐसा हुआ है तो यह गीत आपके मूड को भी अच्छा कर देगा।

4 of 11
जुम्मे की रात - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गीत : जुम्मे की रात
फिल्म : किक (2014)

अब ईद का चांद किसी का गुलाम तो होता नहीं है जो सिर्फ जुम्मे की रात देखकर आएगा। यह तो उसके मन की बात है और जुम्मे की किस्मत। फिर भी जुम्मे को अच्छा महसूस कराते हुए आज उसका दिन तो नहीं लेकिन नाम तो लिया ही जा सकता है। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया यह तड़कता भड़कता गीत रोम रोम में जोश भर देगा। ईद की पार्टी अगर कहीं चल रही है, जो कि शायद इस माहौल में मुमकिन नहीं है, तो मीका सिंह और पलक मुच्छल की आवाज में यह गीत जरूर सुनिए।

विज्ञापन

5 of 11
शाह का रुतबा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गीत : शाह का रुतबा
फिल्म : अग्निपथ (2012)

हिंदी सिनेमा में दमदार आवाज के धनी गायक सुखविंदर सिंह की आवाज में यह गीत हो सकता है कि पहले आपको एक सूफी गीत की याद दिलाए। लेकिन, बाद में यही गीत आपको प्रफुल्लित भी करेगा। एक दरगाह के अंदर फिल्माया गया यह गीत ईद पर अल्लाह की इबादत करने जैसा माहौल भी पैदा करेगा, साथ ही कोरोना जैसे माहौल में मन को प्रसन्न कर खुशियां की बिखेरेगा। आइए सुनते हैं दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर पर फिल्माया गया यह गीत।

विज्ञापन

6 of 11
वल्लाह रे वल्लाह - फोटो : सोशल मीडिया
गीत : वल्लाह रे वल्लाह
फिल्म : तीस मार खान (2010)

ईद के पार्टी वाले गीतों में से यह गीत बहुत ही शानदार है। इस गीत को शेखर, श्रेया घोषाल, कमल खान और राजा हसन ने गाया है। हिंदी गीतों में दिखने वाले तड़कते भड़कते नृत्य के तड़के के साथ यह गीत कव्वाली वाली फीलिंग लेकर आता है। इसकी खास बात यह भी है कि यह हिंदी सिनेमा के दो हैंडसम अभिनेता सलमान खान और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है। और उनके साथ हैं, कैटरीना कैफ।

विज्ञापन

7 of 11
नूर ए खुदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गीत : नूर ए खुदा
फिल्म : माय नेम इज खान (2010)

अदनान सामी, शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल की आवाज में यह गीत लोगों को धार्मिक भावनाओं का दिली एहसास कराता है। इसकी हर एक लाइन रमजान के पाक महीने की याद दिलाती है। यह गीत शाहरुख खान की फिल्म 'माय नेम इज खान' से लिया गया है जिसे खुद शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया है। यह सूफी गीत आपके मन की शांति के लिए है।

8 of 11
अर्जियां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गीत : अर्जियां
फिल्म : दिल्ली 6 (2009)

इस कव्वाली गीत में आपको कैलाश खेर और जावेद अली जैसे सुरीले गायकों की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। यह गीत ईद का जश्न खुद भी मनाता है और सुनने वालों को भी मौला मौला करने पर मजबूर करता है। यह गाना राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली 6' का है जिसे अभिषेक बच्चन पर फिल्माया गया है। इस गीत में आप खुदा की इबादत में खो जाएंगे।

9 of 11
ख्वाजा मेरे ख्वाजा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गीत : ख्वाजा मेरे ख्वाजा
फिल्म : जोधा अकबर (2008)

हमने अपनी लिस्ट में आपके मन की शांति के लिए भी कुछ गीतों का चयन किया है उनमें से यह एक गीत है 'ख्वाजा मेरे ख्वाजा'। ईद के मुबारक अवसर पर यह गीत आपके अंदर सीधे तौर पर धार्मिक भावनाएं उत्पन्न करेगा। यह गीत ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'जोधा अकबर' से लिया गया है। शुरुआत से अंत तक यह गीत इबादत और कव्वाली का भरपूर मिश्रण है।

10 of 11
मुबारक ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गीत : मुबारक ईद मुबारक
फिल्म : तुमको ना भूल पाएंगे (2002)

हम तो आपको पहले भी बता चुके हैं कि सलमान खान शुरुआत से अपने प्रशंसकों से ईदी लेते आए हैं, देते नहीं हैं। हमेशा अपनी फिल्मों से वह अपने प्रशंसकों को खुश करते हैं और कुछ ऐसे गीतों को भी लेकर आते हैं जिन्हें लंबे समय तक गुनगुनाया जाए। सलमान खान की इस फिल्म का यह गीत भी कुछ उसी श्रेणी में रखा गया है। सोनू निगम, अरविंदर सिंह और स्नेहा पंत की आवाज में गाया गया यह गीत पूरे जोश से भरा हुआ है।

विज्ञापन

11 of 11
चांद नजर आ गया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गीत : चांद नजर आ गया
फिल्म : हीरो हिंदुस्तानी (1998)

यह गीत तो उस समय का है जब अरशद वारसी को हीरो के रूप में जाना ही नहीं जाता था। लेकिन गीत चलो अच्छा है तो फिर सात खून माफ। इस गीत को सोनू निगम, अल्का याग्निक, इकबाल और अफजल ने गाया है। रमजान का महीना खत्म होने के साथ ही जैसे चांद का दीदार होता है तब लोग चीख चीख कर यही गाना गाते हैं, 'चांद नजर आ गया अल्लाह ही अल्लाह छा गया'।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें