फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रकुल प्रीत को ED का समन और बिकिनी विवाद में दीपिका के खिलाफ शिकायत, पढ़ें मनोरंजन जगत की दस खबरें

Fri, 16 Dec 2022 08:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

मनोरंजन जगत से रोजाना कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। चाहे वह सितारों की फिल्म आदि से जुड़ी अपडेट हो या उनकी निजी जिंदगी को लेकर कोई जानकारी। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की खबरें खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज भी फिल्मी दुनिया से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। किसी की फिल्म के टाइटल का ऐलान हुआ है तो कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिन भर की मनोरंजन जगत से जुड़ी दस बड़ी खबरों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो अलग-अलग मामलों में अभिनेत्री को समन भेजा गया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि रकुल प्रीत को प्रवर्तन निदेशालय ने ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एजेंसी पहले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर चुकी। इसके बाद अभिनेत्री को तलब किया गया है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने भेजा समन

 

विज्ञापन

3 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर इन दिनों खूब बवाल चल रहा है। अब खबर आ रही है कि विवादों के बीच में दीपिका पादुकोण पर शिकायत दर्ज कराई गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। दीपिका की बिकिनी को लेकर मामला बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा नेताओं के विरोध के बाद अब शिकायत दर्ज करने के बाद मामला एक कदम आगे बढ़ गया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर Pathaan Controversy: बिकिनी विवाद में बढ़ीं दीपिका की मुश्किलें, सूचना और प्रसारण मंत्रालय में शिकायत दर्ज
 

4 of 11
वेलकम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

वेलकम अक्षय कुमार की सबसे कॉमेडी फिल्मों में से एक है। वेलकम 1 में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार थे। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म के कुछ सीन्स पर मीम्स भी खूब बने हैं। अब प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने बताया है कि वेलकम 3 का प्लान और टाइटल एकदम तैयार है। वेलकम की तीसरी फ्रेंचाइजी का टाइटल से ऐसा लग रहा है कि फिल्म में ट्रिपल धमाल होना तय है।

यहां पढ़ें पूरी खबर Welcome 3: वेलकम 3 के टाइटल का एलान, जंगल-कॉमेडी और देशभक्ति संग होगा ट्रिपल धमाल


 

विज्ञापन

5 of 11
अपने पति के साथ देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Social media

‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुई अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने जिम ट्रेनर बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से गुपचुप कोर्ट मैरिज करके सभी को चौंका दिया है। देवोलीना की शादी की खबर सुनकर फैंस जितना हैरान थे, उतना ही उनके पति के रूप में शाहनवाज को देखकर अचंभित हैं। देवोलीना को शाहनवाज से शादी करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोग अभिनेत्री को ‘लव जिहाद’ पर भी भाषण देने के साथ ही उनकी तुलना श्रद्धा वालकर से भी कर रहे हैं। अब अभिनेत्री इन पर प्रतिक्रिया देते हुए ऐसे लोगों की जमकर क्लास लगाई है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर Devoleena Bhattacharjee: श्रद्धा वालकर से तुलना होने पर आग बबूल हुईं देवोलीना, नेटिजन्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन

6 of 11
गौरव गांधी और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेजन के ओटीटी प्राइम वीडियो ने धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के साथ मिलकर एक नई फिल्म का निर्माण करने का ऐलान किया है। प्राइम वीडियो इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘रामसेतु’ के निर्माण में भी शुरू से ही जुड़ा रहा। अब ओटीटी ने सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बनने जा रही इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल पर दांव लगाया है। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी करेंगे। फिल्म अगले साल मानसून में रिलीज होगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर Prime Video: अक्षय कुमार के बाद प्राइम वीडियो ने विक्की कौशल पर चला दांव, करण जौहर के साथ बनाएंगे ये फिल्म

 

विज्ञापन

7 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने ब्राइडल लुक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि क्या वह शादी करने जा रही हैं? 

यहां पढ़ें पूरी खबर Sonakshi Sinha: शादी करने जा रहीं बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा? पोस्ट साझा कर कहा- मैं बहुत ही...

 

8 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : social media

उर्फी जावेद अपने 'अतरंगी' अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। यूजर्स कभी उनके कपड़ों की तारीफ करते हैं तो कभी ड्रेसिंग सेंस को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं। उर्फी भी अपनी धुन में ही रहती हैं। उन्हें ट्रोलिंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन आपको बता दें कि उर्फी के अतरंगी अंदाज ने ही उन्हें सर्वाधिक खोजे गए एशियाई लोगों की सूची में 57वें नंबर पर जगह दी है।
 
यहां पढ़ें पूरी खबर Most Search Asian Celebs 2022: सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी बनीं उर्फी, कियारा-सारा को भी पछाड़ा


 

9 of 11
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'पठान' के पहले गाने 'बेशर्म रंग' पर इन दिनों खूब विवाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका का सेंसुअल अवतार और अभिनेत्री द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी पर जमकर बवाल हो रहा है। चारों तरफ इस गाने की ही चर्चा हो रही है। राजनीतिक नेताओं से लेकर हिंदू संगठन तक सभी इस गाने का विरोध कर रहे हैं। सभी का कहना है कि भगवा रंग आस्था का प्रतीक है इसलिए इस तरह के कपड़े पहनकर 'बेशर्म रंग' पर डांस करना कबूल नहीं किया जाएगा। देश में चल रहा विरोध प्रदर्शन यहां तक पहुंच गया है कि इसके चलते कई जगहों पर शाहरुख खान का पुतला भी जलाया गया है। अब इस विवाद पर 'महाभारत' के भीष्म पितामह उर्फ मुकेश खन्ना का रिएक्शन भी सामने आ गया है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर Pathaan: 'बेशर्म रंग' पर महाभारत को लेकर फूटा 'भीष्म पितामह' का गुस्सा, बोले- गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं...

 

10 of 11
बॉबी देओल ने पूरा किया 'श्लोक द देसी शेरलॉक' का शूट - फोटो : insta

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने अपने करियर को पटरी पर लाने के लिए ओटीटी का रुख किया था और वेब सीरीज आश्रम में बाबा निराला बनकर अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने एक बार फिर से जबरदस्त पॉपुलैरिटी पाई। फिलहाल इस समय बॉबी देओल कुणाल कोहली की फिल्म 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सितंबर माह में शूट शुरू किया था और आज इस आगामी फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली गई है। जिसकी जानकारी बॉबी देओल ने कुछ तस्वीरें साझा कर दी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर  Bobby Deol: दोबारा बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरने को तैयार बॉबी देओल, पूरी की 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' की शूटिंग
 

विज्ञापन

11 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी तू झूठी मैं मक्कार से रणबीर कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जादू दिखाएंगे। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर उनके अपोजिट नजर आने वाली हैं। हालांकि, रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने ही इस फिल्म को लेकर उनका मजाक उड़ाया है। इस बारे में आलिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की। साथ ही, लिखा कि मेरा अनुमान इसके बेहद करीब था। 

 
यहां पढ़ें पूरी खबर  Alia Bhatt: आलिया ने उड़ाया रणबीर की 'तू झूठी मैं मक्कार' का मजाक, बोलीं- गलत नहीं था मेरा अनुमान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें