बॉबी देओल ने पूरा किया 'श्लोक द देसी शेरलॉक' का शूट
- फोटो : insta
एक्शन स्पाई थ्रिलर होगी 'श्लोक- दे देसी शेरलॉक'
बॉबी देओल की यह आगामी फिल्म एक स्पाई थ्रिलर होगी, और वह अपने नए अवतार से फैंस को हैरान करने के लिए तैयार हैं। बॉबी देओल ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वह निर्देशक कुणाल कोहली के साथ यॉट पर नजर आ रहे हैं। पोस्ट साझा कर अभिनेता ने यह जानकारी दी कि फिल्म 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' की शूटिंग खत्म हो गई है। इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में लिखा- "ए-टीम के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा, कुछ सबसे अमेजिंग लोगों के साथ मैंने काम किया है।"