फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: चार्जशीट में खुलासा, सुकेश के अपराधों को जानने के बाद भी महंगे गिफ्ट लेती रहीं जैकलीन

Wed, 31 Aug 2022 06:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में आरोपी बनाया था, जिसके बाद अभिनेत्री के खिलाफ ईडी की ओर से चार्जशीट दायर की थी और उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था। अब इस मामले में उनकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ने वाली हैं, क्योंकि चार्जशीट में ईडी का कहना है, अब तक की जांच में सामने आया है कि जैकलीन फर्नांडीज प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ठगी की गई आय में शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जैकलीन के खिलाफ दायर चार्जशीट में कहा है कि ''अब तक की जांच में पता चला है कि एक्ट्रेस प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपराध की आय में शामिल हैं'। ऐसे में अब जैकलीन की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि अब तक सामने आए गवाहों और आरोपियों के बयानों के मुताबिक, एक्ट्रेस लगातार सुकेश के संपर्क में थीं, जबकि सुकेश ने भी माना है कि उसने जैकलीन को महंगे तोहफे दिए।

विज्ञापन

3 of 4
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया
ईडी की तरफ से जैकलीन के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए हाल ही में अभिनेत्री को समन जारी किया गया था। उन्हें 26 सितंबर को दिल्ली की पटियाला अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। वहीं 12 सितंबर को दिल्ली पुलिस भी अभिनेत्री से पूछताछ करेगी। ईडी ने इस महीने की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

 
विज्ञापन

4 of 4
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई
गौरतलब है कि एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पर आरोप है कि उन्हें चंद्रशेखर सुकेश से करोड़ों के महंगे गिफ्ट मिले हैं, जिसके बाद पिछले साल दिसंबर में इस मामले में पहली बार अदालत में चार्जशीट दायर की गई थी। इस मामले में उनसे कई दौर का पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें