फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नहीं घट रहीं अभिनेत्री की मुश्किलें, ईडी ने कुर्क की 7.27 करोड़ की संपत्ति

Sat, 30 Apr 2022 01:33 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की निजी तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही दोनों का रिश्ता चर्चा का विषय बन गया था। वहीं, कई दिनों तक लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहीं जैकलीन की इस मामले में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन फर्नांडिस की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
ईडी ने अनुमान लगाया है कि सुकेश ने जबरन वसूली के पैसों का इस्तेमाल करके जैकलीन को 5.71 करोड़ रुपये का उपहार दिया था। इसके साथ ही जैकलीन के परिवार के सदस्यों को 173,000 अमेरिकी डॉलर और करीब 27,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का फंड भी दिया था। इस मामले में ईडी जैकलीन से पहले भी पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि जैकलीन और सुरेश के अफेयर की खबरों से जहां जैकलीन ने इनकार किया था, तो सुकेश ने अपने अफेयर की बात स्वीकार की थी। 
विज्ञापन

3 of 4
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश ने जेल से लिखा था पत्र
जैकलीन के साथ अपनी निजी तस्वीरें पब्लिक होने के बाद सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एक पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की थी। सुकेश ने लिखा था कि ये काफी दुखद और परेशान करने वाला है। किस तरह से निजी तस्वीरें फैलाई गई हैं। ये किसी की पर्सनल स्पेस और निजता का उल्लंघन है। सुकेश ने तस्वीरों को गलत तरीके से पेश न करे की भी अपील की थी और कहा था कि जैकलीन का मनी लॉन्ड्रिंग केस से कोई लेना देना नहीं है। मैंने प्यार में जैकलीन और उसके परिवार के लिए सब किया था।
विज्ञापन

4 of 4
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था पूरा मामला
यह पूरा मामला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। सुकेश पर आरोप है कि उसने 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की और इसमें से कुछ पैसे जैकलीन पर खर्च किए। सुकेश अभी तिहाड़ जैल में बंद है। उसने पुलिस को पूछताछ में जैकलीन समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम बताए थे। इसमें नोरा फतेही का नाम भी शामिल था। नोरा से भी इस मामले में ईडी पूछताछ कर चुकी हैl
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें