पूरे देश में रविवार को विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्साह मनाने वाले इस त्योहार पर फिल्मी सितारों ने भी फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के कौन-कौन से सितारों ने अपने फैंस को विजयदशमी की बधाई दी है।